फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   75 km even amidst dense fog. Trains will be able to run at a speed of one hour

Bareilly News: घने कोहरे के बीच भी 75 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकेंगी ट्रेनें

Fri, 29 Nov 2024 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
75 km even amidst dense fog. Trains will be able to run at a speed of one hour
बरेली। जीपीएस आधारित फॉग सेफ डिवाइस के जरिये ट्रेनें घने कोहरे के बीच भी 75 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकेंगी। इज्जतनगर मंडल को ये 250 डिवाइस मिल गई हैं।
विज्ञापन

कोहरा आना शुरू हो गया है। इस दौरान ट्रेनों का संचालन प्रभावित न हो इसके लिए रेलवे अभी से तैयारी कर रहा है। जीपीएस आधारित फॉग सेफ डिवाइस से पहले तक कोहरे के दौरान ट्रेनों की अधिकतम गति 60 किमी. प्रति घंटे थी। अब डिवाइस के बाद गति 75 किमी. प्रति घंटे हो जाएगी। फॉग सेफ डिवाइस से लोको पायलटों को सिग्नल की जानकारी पहले से मिलती रहेगी। इससे अब फॉग सिग्नल मैन की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन

डीआरएम रेखा यादव ने बताया कि रेलवे ने कोहरे के दौरान सुरक्षित परिचालन सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान अभी से शुरू कर दिया है। इसके लिए पायलटों की काउंसलिंग करने के साथ पटरियों की निगरानी के लिए पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed