फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   72.48 percent voting for Bareilly-Moradabad seat in teacher MLC election

शिक्षक एमएलसी चुनाव में बरेली-मुरादाबाद सीट के लिए 72.48 फीसदी मतदान

Wed, 02 Dec 2020 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
72.48 percent voting for Bareilly-Moradabad seat in teacher MLC election
मीरगंज में पहली बार शिक्षक विधायक के चुनाव में वोट डालकर लौट रहीं शिक्षिकाएं - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

चुनाव मैदान में उतरे 15 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में कैद, कल होगी गिनती

विज्ञापन
बरेली। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मंगलवार को हुए मतदान में 73.48 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। इसके साथ ही चुनाव मैदान में उतरे 15 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटियोें में कैद हो गया। मतदान के दौरान कहीं कोई गड़बड़ी होने की खबर नहीं है। मतदान के बाद देर शाम संजय कम्यूनिटी हॉल में बनाए गए स्ट्रांग रूम में मतपेटिकाओं का आना शुरू हो गया, यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। इसी हॉल में तीन दिसंबर को वोटों की गिनती होगी।
मतदान के लिए बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, रामपुर, मुरादाबाद, संभल, अमरोहा व बिजनौर जिलों में 94 मतदान केंद्र बनाए गए थे। बरेली में 23 मतदान केंद्रों पर वोट डाले गए। इन दोनों ही मंडल में शिक्षक वोटरों की संख्या 36,705 थी। मंगलवार सुबह आठ से शाम पांच बजे तक हुए मतदान में दोनों ही मंडल के 73.48 प्रतिशत मतदाताओं मतदान किया। शाम पांच बजे मतदान समाप्त होने के साथ ही स्ट्रांग रूम बनाए गए संजय कम्यूनिटी हाल में मतपेटियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। मतदान केंद्रों से आईं मतपेटियों को अपर आयुक्त प्रशासन अरुण कुमार, एडीएम प्रशासन वीके सिंह और पुलिस अफसरों की देखरेख में रखवाया गया। एडीएम प्रशासन ने बताया कि वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा अमरोहा और बरेली में सबसे कम हुआ मतदान

बरेली जिले में 65.81 प्रतिशत, बदायूं में 72.33 प्रतिशत, पीलीभीत में 74.63 प्रतिशत, शाहजहांपुर में 74.07 प्रतिशत, रामपुर में 72.72 प्रतिशत, मुरादाबाद में 73.07 प्रतिशत, संभल में 72.95 प्रतिशत, अमरोहा में 83.22 प्रतिशत और बिजनौर जिले में 72.55 प्रतिशत शिक्षक मतदाताओं ने वोट डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन प्रत्याशियों के भाग्य का होना फैसला

महेंदी हसन, संजय कुमार मिश्र, डॉ. हरि सिंह ढिल्लो, अभिषेक द्विवेदी, आशुतोष शर्मा, हाजी दानिश अख्तर, पीयूष सिंह राठौर, पुष्पेंद्र कुमार, बालक कृष्ण, महताब अली, डॉ. राजेंद्र कुमार गंगवार, रामबाबू शास्त्री, विनय खंडेलवाल, सुनीत गिरि, सुभाष चंद्र शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed