{"_id":"5cd71677bdec22074a6adb6a","slug":"71557599863-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला डॉक्टर और प्रोफेसर में नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला डॉक्टर और प्रोफेसर में नोकझोंक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। जिला चिकित्सालय में विवादों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को जहां मेडिकल कॉलेज की प्रोफेसर आदिति श्रीवास्तव और डॉक्टर अनिल राज के बीच कक्ष में बैठने को लेकर विवाद हुआ था। वहीं शनिवार को महिला चिकित्सालय में डॉ. किरन गुप्ता और मेडिकल कॉलेज की महिला प्रोफेसर डॉ शिल्पी सिंह के बीच विवाद हो गया। महिला चिकित्सक के साथ हुई अभद्रता से प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ आक्रोशित हो उठा। सभी ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से जाकर मामले की शिकायत की। सीएमएस ने मामले का समाधान निकालने का आश्वासन दिया है।
शनिवार को डॉ. किरन गुप्ता और डॉक्टर रोशी गजाला जिला महिला चिकित्सालय के ओपीडी के कक्ष संख्या 18 में बैठी थीं, तभी सुबह11 बजे मेडिकल कॉलेज की डॉ. शिल्पी सिंह वहां आ गईं और दोनों ही चिकित्सकों से वहां से चले जाने को कहने लगीं। जब डॉक्टर किरन गुप्ता और डॉक्टर रोशी गजाला ने ऐसा करने से मना किया। आरोप है कि इस पर डॉक्टर शिल्पी ने अभद्रता करना शुरू कर दी। इससे आहत होकर डॉ. किरन गुप्ता और डॉ. रोशी गजाला ने जिला चिकित्सालय के अन्य चिकित्सकों को मामले से अवगत कराया। तब प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के सचिव डॉक्टर ओपी गौतम के नेतृत्व में जिला पुरुष चिकित्सालय व जिला महिला चिकित्सालय के तमाम चिकित्सक मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के पास पहुंचे। उनका कहना था कि मेडिकल कॉलेज के स्टाफ द्वारा आए दिन अभद्रता के मामले सामने आ रहे हैं। इस संबंध में कड़ा एक्शन लेने की आवश्यकता है। यदि ऐसे ही चलता रहा तो कार्य करना मुश्किल हो जाएगा। इस पर सीएमएस ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर चिकित्सक मान गए।
पहले डॉक्टर अनिल राज, अब डॉ. किरन गुप्ता के साथ मेडिकल कॉलेज के स्टाफ द्वारा अभद्रता का मामला सामने आया है। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। संपूर्ण मामले की एक रिपोर्ट बनाकर प्रांतीय अधिकारियों के पास प्रेषित कर दी गई है। इसके अलावा दो माह से चिकित्सकों को वेतन भी नहीं दिया गया है। इस संबंध में भी प्रांतीय अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। वहां से निर्देश मिलने के बाद आंदोलन प्रारंभ करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
डॉ. ओपी गौतम, सचिव प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ शाहजहांपुर
डॉ. किरन गुप्ता और मेडिकल कॉलेज की डॉ. शिल्पी सिंह के बीच हुए विवाद की जानकारी उन्हें है। दोनों चिकित्सकों से रोस्टर बनाकर उसके मुताबिक कार्य करने के लिए कहा गया है। उनके बीच हुए विवाद को निस्तारित करा दिया गया।
डॉक्टर एमपी गंगवार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय शाहजहांपुर