{"_id":"5cd07a6abdec220777252c42","slug":"71557166698-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"45.92 फीसदी वोटरों ने आठ बूथों पर दोबारा किया मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
45.92 फीसदी वोटरों ने आठ बूथों पर दोबारा किया मतदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों मेें आठ बूथों पर सोमवार को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक कड़ी सुरक्षा के बीच हुए पुनर्मतदान में 45.92 प्रतिशत मतदाताओं ने दोबारा मतदान किया। वोट डालने को लेकर ददरौल विधानसभा क्षेत्र के तीनों बूथों पर सुबह से भारी उत्साह दिखने लगा। वहां बीते सोमवार को हुए मतदान की तुलना में मताधिकार का प्रयोग करने वालों की संख्या अप्रत्याशित रूप से बढ़ी, लेकिन पुवायां, तिलहर और जलालाबाद विधानसभा क्षेत्रों के सभी पांच बूथों पर मतदाताओं की संख्या बढ़ने के बजाय घट गई। देर शाम अधिकारियों ने रोजा मंडी में बूथों से लौटीं पोलिंग पार्टियों से सील ईवीएम और वीवीपैट मशीनें जमा कराकर वहां विधानसभा क्षेत्र वार बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखवा दीं।
आज जिन आठ बूथों पर पुनर्मतदान कराया गया, वहां बीते सोमवार को पोलिंग के दौरान करीब दो से तीन घंटे तक ईवीएम, वीवी पैट मशीनें खराब रहने से मतदान प्रभावित हुआ था। इस बारे में सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी अमर चंद्र जौहर ने चुनाव प्रेक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह को मतदान के बाद स्क्रूटनी के दौरान ऐसे 184 मतदान केंद्रों और उनसे संबंधित बूथों की सूची उपलब्ध कराकर वहां दोबारा मतदान कराने का अनुरोध किया था। बाद में जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम अमृत त्रिपाठी ने चुनाव आयोग से जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र के एक, पुवायां एवं तिलहर के दो-दो और ददरौल विधानसभा क्षेत्र के तीन बूथों पर पुनर्मतदान की संस्तुति की थी। इन बूथों पर बीते सोमवार को 45.80 प्रतिशत मतदान हो सका था।
शुरुआती दो घंटे में मतदान के रुझान से ही ददरौल क्षेत्र के लोगों में वोट डालने को लेकर उत्साह जाहिर होने लगा। सुबह नौ बजे तक ददरौल के बूथ संख्या 140 प्राइमरी पाठशाला नगला बनवारी पर 25 प्रतिशत, बूथ संख्या 255 प्राइमी पाठशाला रामखेड़ा पर 17 और बूथ संख्या 371 प्राइमरी पाठशाला कटिया रज्जब पर 16 फीसदी से अधिक वोट पड़ चुके थे। दूसरी ओर, इसी अवधि में पुवायां के दोनों बूथों पर मतदान नौ प्रतिशत, तिलहर के बूथों पर 11 और जलालाबाद के बूथ संख्या 289 सेठ सियाराम इंटर कॉलेज पर बमुश्किल 13 प्रतिशत वोट पड़ सके। अगले दो घंटे 11 बजे तक सभी बूथों पर औसत मतदान 10 से 12 प्रतिशत तक सीमित रहा। बाद में गर्म हवा के थपेड़े चलने के चलते सभी बूथों पर मतदान की रफ्तार घटने लगी। इसीलिए पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक 41 डिग्री सेल्सियस तापमान के दौरान सभी आठ बूथों पर मतदान में औसतन दस प्रतिशत की वृद्धि हो सकी। पोलिंग में शुरू से बढ़त लेकर चले ददरौल के तीनों बूथों से अन्य पांच बूथ न सिर्फ पिछड़ गए, वहां पूर्व में हुए मतदान की तुलना में पोलिंग परसेंटेज भी घट गया।
विज्ञापन
पुवायां जूहा स्कूल और कटिया रज्जब में खराब हुईं ईवीएम
पुनर्मतदान के दौरान पुवायां जूनियर हाईस्कूल के बूथ संख्या 368 और ददरौल विधानसभा क्षेत्र में कटिया रज्जब प्राइमरी पाठशाला के बूथ संख्या 371 की ईवीएम मशीनें खराब होने से उन्होंने काम करना बंद कर दिया। कटिया रज्जब के सेक्टर मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर वेद सिंह चौहान और पुवायां जूनियर हाईस्कूल बूथ के सेक्टर मजिस्ट्रेट/कलान के एसडीएम अशोक सिंह चौधरी ने अधिकारियों को सूचना देने के साथ तत्काल ईवीएम बदलवाकर मतदान सुचारु कराया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम प्रशासन नरेेंद्र कुमार सिंह के अनुसार पूर्व में हुए मतदान के दौरान बड़ी संख्या ईवीएम खराब होने को ध्यान में रखते हुए पुनर्मतदान के लिए सभी बूथों पर पांच-पांच अतिरिक्त ईवीएम भेजी गई थीं और इसीलिए दोनों बूथों पर दूसरी ईवीएम से 15 मिनट में मतदान शुरू करा दिया गया।