{"_id":"5c97e4ffbdec2213e43a4f39","slug":"71553458431-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा, पारा 33.0 पर पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा, पारा 33.0 पर पहुंचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रविवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। दोपहर बाद चटक धूप के चलते अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से 1.0 डिग्री अधिक था। आज बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग ने बूंदाबांदी या हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है।
रविवार को अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस अधिक था। साल 2019 का यह अब तक का सबसे अधिक तापमान है। इससे पहले अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस ही रहा है। इस हिसाब से रविवार को सीजन का सबसे गरम दिन माना जाएगा। न्यूनतम तापमान भी 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस कम था। सुबह से ही चटक धूप खिली। यह तापमान और भी बढ़ सकता था, लेकिन उत्तर-पूरब दिशा में हवा चलने से यह 33.0 डिग्री पर जाकर रुका।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया कि सोमवार को सुबह से शाम तक सूर्य बादलों की आड़ में छुपेंगे। आसमान में बादल छाए रहेंगे। कहीं कुछ देर तक बूंदाबांदी तो कहीं हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। मगर, थोड़ी बहुत देर के लिए धूप भी निकलेगी। इसके बाद 26 से 30 मार्च तक आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। धूप की तीव्रता बढ़ने से दिन में गर्मी और उमस का प्रकोप बढ़ेगा। मगर रात में उत्तर-पूरब दिशा में हवा चलने से ठंडक बनी रहेगी।