{"_id":"5c895ce5bdec2213e806f58f","slug":"71552506085-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट फोन से कर रहे थे नकल, पकड़ा तो दिखाई धौंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट फोन से कर रहे थे नकल, पकड़ा तो दिखाई धौंस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बरेली कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष के पांच छात्रों ने स्मार्ट फोन और गेस पेपर की पर्चियों से ग्रुप बनाकर नकल की। कक्ष निरीक्षक ने टोका तो उन्हें भी धमका दिया। सूचना पर पहुंची प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम ने तलाशी ली तो उनके पास से एक स्मार्ट फोन और गेस पेपर की तमाम पर्चियां बरामद हुईं। पांचों को यूएफएम में बुक कर दिया गया। परीक्षा भवन में भी बीएससी के दो छात्र नकल सामग्री के साथ पकड़े गए।
बरेली कॉलेज की कक्ष संख्या 31 में बीएससी के पांच छात्र कक्ष निरीक्षकों पर धौंस दिखा रहे थे। सभी एक ही कॉलेज के थे। परीक्षा शुरू होने के कुछ देर बाद सभी ने कक्ष निरीक्षक को हड़काया और ग्रुप बनाकर बैठ गए। कहा कि अगर शिकायत की तो खैर रहीं। गेस पेपर की पर्चियां निकाली और नकल करने लगे। कक्ष निरीक्षक ने इसकी सूचना चीफ प्रॉक्टर डॉ. वंदना शर्मा को दी तो वह पूरी टीम के साथ कक्ष में पहुंचीं। पांचों छात्र खुलेआम नकल कर रहे थे। टीम आती देख सभी ने पर्चियां छिपा लीं। तलाशी देने से इंकार करते हुए रौब झाड़कर बाहर देख लेने की धमकी देने लगे। तलाशी ली गई तो एक छात्र के पास से स्मार्ट फोन और बाकी के पास गेस पेपर की तमाम पर्चियां बरामद हुईं। इसके बाद उनसे कॉपी जमा करा ली गई। इसके बाद दूसरी कॉपी दी गई। बाद में टीम ने परीक्षा भवन में छापा मारा। यहां बीएससी के दो छात्र पर्चियों के साथ पकड़े गए। डॉ. वंदना शर्मा के अनुसार पांच एक ही कॉलेज के थे। वे नकल कर रहे थे। तलाशी पर उनके पास से एक स्मार्टफोन और नकल की तमाम पर्चियां मिलीं। सभी पर कार्रवाई की गई है।