फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   शहादत पर प्रदर्शन के नाम पर स्वार्थ की राजनीति

शहादत पर प्रदर्शन के नाम पर स्वार्थ की राजनीति

Tue, 19 Feb 2019 01:48 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 19 Feb 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
शहादत पर प्रदर्शन के नाम पर स्वार्थ की राजनीति
बरेली। पुलवामा की आतंकी घटना में सीआरपीएफ के 42 जवानों की शहादत पर हर तरफ गम और आक्रोश है, मगर इसकी आड़ में भी राजनीति हो रही है। सोमवार को बटलर प्लाजा के व्यापारी पाकिस्तान और आतंकवाद के विरोध में बाजार बंद करने के बाद तिरंगा लेकर चौकी चौराहे पर प्रदर्शन करने के बाद नगर निगम तक पहुंच गए और वहां धरने पर बैठकर तिरंगा लहराते हुए बटलर प्लाजा के सामने बंद किए गए कट खुलवाने की मांग करने लगे। बोले- ये कट बंद होने से उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर बटलर प्लाजा शॉपकीपर वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले व्यापारियों ने बाजार बंद करने से विरोध प्रदर्शन की शुरुआत की। इसके बाद तिरंगा झंडा लेकर निकले व्यापारियों ने चौकी चौराहे पर प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए अयूब खां चौराहे पर भी प्रदर्शन कर नगर निगम पहुंच गए। कुछ प्रमुख व्यापारी नगर निगम में अंदर चले गए और बाकी निगम के सामने धरना देकर बैठ गए। पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी और तिरंगा लहराते व्यापारियों ने बटलर प्लाजा के सामने बंद किए गए डिवाइडर के कट खोलने की मांग शुरू कर दी। एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम कृष्ण के साथ कुछ प्रमुख व्यापारियों ने मेयर उमेश गौतम से मिलकर अपनी मांग रखी लेकिन उन्होंने कोई खास तवज्जो नहीं दी।
विज्ञापन


देश थोड़ा ज्यादा मगर कारोबार से ही कुछ होगा
शहीदों के लिए आयोजित इस प्रदर्शन का व्यापारियों ने मखौल बना दिया। इसके बाद जब एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम कृष्ण से बात की गई तो उन्होंने कहा कि कारोबार और देश दोनों ही हमारे लिए महत्वपूर्ण है। देश थोड़ा ज्यादा है, लेकिन कारोबार बचेगा तभी कुछ होगा। बाजार बंद हो ही गया था, व्यापारी खाली थे इसलिए प्रदर्शन के साथ ही कट खुलवाने की मांग करने लगे लेकिन मेयर साहब ने गोलमोल जवाब दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिनके साथ हादसे होते हैं उनका दर्द पूछें
एसपी ट्रैफिक की रिपोर्ट के बाद बटलर प्लाजा के कट बंद किए गए हैं। व्यापारियों को उनसे मिलना चाहिए। व्यापारियों को अपने कारोबार की चिंता है, उन लोगों से जाकर पूछें जिनके साथ इस कट की वजह से हादसे हुए हैं। अभी वहां एक-दो कट और बचे हैं, वे भी बंद कराए जाएंगे। - उमेश गौतम, मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed