फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   स्वाइन फ्लू के तीन नए मरीज मिले, रिपोर्ट भेजी

स्वाइन फ्लू के तीन नए मरीज मिले, रिपोर्ट भेजी

Tue, 22 Jan 2019 12:53 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 22 Jan 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू के तीन नए मरीज मिले, रिपोर्ट भेजी
बरेली। स्वाइन फ्लू के तीन नए संदिग्ध मरीज सामने आए हैं। उनके नमूने लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजे गए हैं। रोग की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पुष्टि हो सकेगी। वहीं सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ला ने बताया कि रामपुर की सब रजिस्ट्रार डॉ. विवेक उर्फ डिंपल शर्मा की मौत के बाद एक संदिग्ध मरीज का सैंपल और आया था, जो जांच में निगेटिव मिला था।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि स्वान फ्लू से निपटने को स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार है। स्वान फ्लू से बचने के उपायों की जानकारी ‘रेपिड रेस्पॉन्स टीम’ जनपद स्तर और ब्लॉक स्तर पर लोगों को दे रही है। कोई भी व्यक्ति स्वान फ्लू से संबंधित जानकारी टोल फ्री नंबर 18001805145 से ले सकता है। उन्होंने कहा कि स्वाइन फ्लू एक तेजी से फैलने वाली संक्रामक बीमारी है, जिससे बचने के लिए आपको इसके बारे में जानकारी होना बेहद आवश्यक है।
विज्ञापन


रखे इन बातों का खास ख्याल :
- खांसते, छींकते समय मुंह व नाक पर कपड़ा रखें।
- सहज एवं तनावमुक्त रहिए। तनाव से रोग प्रतिरोधात्मक क्षमता कम हो जाती है।
- अपने हाथों को लगातार साबुन से धोते रहें।
- कम से कम लोगों से हाथ मिलाए।
- घर से बाहर निकल रहे हों तो फेस मास्क पहनकर ही निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed