{"_id":"5bd35ae4bdec2269602c4e48","slug":"71540578020-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय अखंडता दिवस के रूप में मनेगी सरदार पटेल की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय अखंडता दिवस के रूप में मनेगी सरदार पटेल की जयंती
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Fri, 26 Oct 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती 31 अक्तूबर को राष्ट्रीय अखंडता दिवस के रूप में मनाई जाएगी। इस अवसर पर बेसिक शिक्षा विभाग के सभी स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जो सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक चलेंगे।
सुबह आठ बजे से शुरू होने वाली कार्यक्रमों की श्रृंखला में सभी स्कूलों में प्रभातफेरी निकाली जाएगी। इसके बाद स्टेडियम में स्लोगन प्रतियोगिता होगी और फिर पटेल चौक पर माल्यार्पण होगा। सुबह दस बजे संजय कम्यूनिटी हॉल में अखंडता विषय पर प्रदर्शनी लगेगी और दोपहर 12 बजे डीएम द्वारा जिला अस्पताल में फल वितरण होगा। दोपहर एक बजे से कुष्ठ आश्रम एवं प्रेम निवास में फल वितरण होगा। दोपहर दो बजे राजकीय इंटर कॉलेज में भाषण प्रतियोगिता होगी। चार बजे विकास भवन सरदार पटेल के जीवन पर आधारित गोष्ठी होगी और शाम छह बजे बरेली कॉलेज में उनके जीवन पर आधारित फिल्म शो का आयोजन किया गया है।