{"_id":"5b01d36e4f1c1bd9408b6c1b","slug":"71526846318-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुलासनगला रेलवे क्रासिंग पर मालगाड़ी का इंजन फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुलासनगला रेलवे क्रासिंग पर मालगाड़ी का इंजन फेल
Updated Mon, 21 May 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहगंज पूर्वी।
रविवार शाम बरेली की ओर जा रही मालगाड़ी का इंजन हुलासनगला रेलवे क्रासिंग पर फेल हो गया। ट्रेन रुकी तो हाईवे पर दोनों ओर जाम लग गया। घंटे भर बाद इंजन दुरुस्त करके ट्रेन आगे बढ़ाई गई, इस बीच कई महत्वपूर्ण गाड़ियों को दूसरे स्टेशनों पर रोका गया।
रविवार शाम करीब पांच बजे बिलपुर-मीरानपुर कटरा रेलवे स्टेशन के बीच स्थित 343 हुलासनगला रेलवे क्रासिंग का है। बिलपुर के स्टेशन प्रबंधक ईशांत राघव ने बताया कि रोजा से बरेली की ओर जाने वाली लांग होल गुड्स ट्रेन का इंजन अचानक फेल हो गया। इस ट्रेन के रुकने से पीछे आने वाली राज्यरानी सुपरफास्ट, गंगा सतलुज एक्सप्रेस, जलियां वाला एक्सप्रेस आदि ट्रेनों को मीरानपुर कटरा, तिलहर, शाहजहांपुर स्टेशनों पर रोका गया। करीब पौन घंटे में इंजन की खराबी को ट्रेन के स्टाफ ने दुरुस्त कर लिया और फिर ट्रेन को चलाया गया। करीब एक घंटे तक ट्रेन संचालन बाधित रहा। इस दौरान नेशनल हाईवे पर दोनों ओर कई किमी तक वाहनों की कतार लग गई। ट्रेन गुजरने के आधा घंटे बाद ही यातायात सामान्य हो सका। रेलवे सूत्रों के मुताबिक दो अनलोड मालगाड़ियों को जोड़कर सिंगल रेक बनाकर चलाई जाने वाली गुड्स ट्रेन को लांग होल गुड्स ट्रेन के नाम से जाना जाता है। दोनो ट्रेनों को डीजल खर्च तथा समय बचाने को मिलाया जाता है। इसमें बड़ी दिक्कत उस वक्त होती है, जब किसी तकनीकीकारण से यह रास्ते में रुक जाती है। चूंकि लांग होल ट्रेन काफी लंबी होती है इसलिए रास्ते के स्टेशनों की सहायक पटरियों की कम लंबाई होने के कारण इसे वहां रोका नहीं जा सकता।