{"_id":"5af352114f1c1b5c098b9053","slug":"71525895697-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेनेटरी इंस्पेक्टर ने कर दिया ट्रांसफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेनेटरी इंस्पेक्टर ने कर दिया ट्रांसफर
Updated Thu, 10 May 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर आयुक्त छुट्टी पर, सेनेटरी इंस्पेक्टर ने प्रयोग किए ‘अधिकार’
पार्षद ने की शिकायत, प्रभारी नगर आयुक्त ने मांगा स्पष्टीकरण
बरेली।
नगर आयुक्त राजेश श्रीवास्तव इन दिनों छुट्टी पर हैं। मगर इसी बीच सेनेटरी इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने उनके अधिकारों का इस्तेमाल कर एक सफाई कर्मी का ट्रांसफर कर दिया। पार्षद सतीश कातिब ने मामले की शिकायत प्रभारी नगर आयुक्त ईश शक्ति सिंह से की तो उन्होंने सेनेटरी इंस्पेक्टर का जवाब तलब किया है।
नगर निगम का सफाई कर्मचारी रामबहादुर वार्ड 23 इंदिरानगर में तैनात था। बुधवार को वहां के सेनेटरी इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने रामबहादुर का ट्रांसफर वार्ड 18 की रेलवे कॉलोनी में कर दिया। रेलवे कॉलोनी से रामबहादुर के स्थान पर सफाई कर्मी पंकज को इंदिरानगर में तैनाती का आदेश जारी कर दिया। यह ट्रांसफर आदेश एक पेपर पर ‘कार्यालय आदेश’ लिखकर जारी किया गया। क्षेत्रीय पार्षद सतीश कातिब ने जब सेनेटरी इंस्पेक्टर को नगर आयुक्त के अधिकार इस्तेमाल करते देखा तो मामले की शिकायत प्रभारी नगर आयुक्त ईश शक्ति सिंह से की। इस पर उन्होंने सेनेटरी इंस्पेक्टर से लिखित स्पष्टीकरण देने को कहा है।