{"_id":"5af2005b4f1c1b46098b8c56","slug":"71525809243-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडमिशन की काउंसलिंग में अगर मोबाइल नहीं लाए तो हो सकती है मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडमिशन की काउंसलिंग में अगर मोबाइल नहीं लाए तो हो सकती है मुश्किल
Updated Wed, 09 May 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडमिशन काउंसलिंग में फोन
नहीं लाए तो होगी मुश्किल
सिर्फ बीस मिनट के लिए मान्य होगा एडमिशन का ओटीपी
- कॉलेजों को अभी से ही खलने लगा ओटीपी का समय
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली।
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश लेने की तैयारी में हैं तो पंजीकरण फार्म पर मोबाइल नंबर सोच समझकर डालें, क्योंकि कॉलेजों में काउंसलिंग के वक्त इसी मोबाइल नंबर से आप सीट लॉक करा सकेंगे।
अगर किसी कारण से काउंसलिंग के वक्त मोबाइल लेकर नहीं पहुंचे तो आपका एडमिशन भी अधर में लटक सकता है। कारण पंजीकरण फार्म पर दिए गए मोबाइल नंबर पर एडमिशन कंफर्म करने के लिए एक ओटीपी आएगा और जो सिर्फ बीस मिनट के लिए ही मान्य होगा। अगर काउंसलिंग के वक्त मोबाइल पास नहीं हुआ तो तो आप सीट लॉक नहीं कर सकेंगे। वहीं दूसरी ओर ओटीपी का समय कॉलेजों को खलने लगा है, क्योंकि अधिकतर कॉलेजों के पास पर्याप्त संसाधन नहीं हैं।
ओटीपी जनरेट होने के बीस मिनट के अंदर सीट लॉक करनी होगी। अब कॉलेज ओटीपी का समय चौबीस घंटे तक करने की मांग कर रहे हैं ताकि काउंसलिंग के वक्त यह ओटीपी मुसीबत न बने। दूसरी तरफ एडमिशन प्रक्रिया को लेकर कॉलेज इस बार भी संतुष्ट नहीं हैं। कई ने विश्वविद्यालय को पत्र भी भेजे गए हैं। जब पंजीकरण विश्वविद्यालय करा रहा है तो बाकी कार्य कॉलेजों के सिर क्यों मढ़े जा रहे हैं। हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन कॉलेजों से सीधी बात करने के लिए जल्द प्राचार्यों के साथ बैठक करेगा।
विज्ञापन
बरेली कॉलेज एडमिशन के लिए लांच करेगा नया पोर्टल
कॉलेज अभी से एडमिशन प्रक्रिया के दौरान आने वाली दिक्कतों पर मंथन करने लगे हैं। सबसे बड़ी दिक्कत है ओटीपी का समय, जो सिर्फ बीस मिनट का निर्धारित किया गया। इतने कम समय में अगर कॉलेज छात्र की सीट ऑनलाइन लॉक नहीं करता तो उसका एडमिशन अधर में लटक सकता। एडमिशन प्रक्रिया में आने वाली दिक्कतों को लेकर बरेली कॉलेज में मंगलवार को प्रवेश समिति की बैठक हुई। सबसे ज्यादा चर्चा ओटीपी के समय को लेकर हुई। तय हुआ कि प्राचार्योें की बैठक में यह मुद्दा कुलपति के सामनेे रखा जाएगा और ओटीपी का समय बढ़ाकर 24 घंटे तक मान्य रहने की मांग की जाएगी। पंजीकरण फार्म पर छात्र सिर्फ अपनी कुछ जानकारी भर रहा है, कौन से विषय में प्रवेश चाहिए, भारांक कॉलम भी नहीं दिया गया। ऐेसे में कॉलेज के सामने मेरिट बनाना बड़ी चुनौती होगा। तय हुआ कि कॉलेज प्रवेश के लिए एक अलग पोर्टल बनाएगा जिसपर छात्र को अपनी सारी जानकारी अपलोड करनी होंगी। पंजीकरण फार्म और पोर्टल पर दी गई जानकारी से मेरिट तैयार की जाएगी। कॉलेज प्रशासन ने इसपर आपत्ति भी जताई कि विश्वविद्यालय पंजीकरण का सौ रुपये ले रहा है और सारा कार्य कॉलेज से करा रहा है। अगर सब कॉलेज को ही करना है तो सारा कार्य कॉलेज को ही दे दिया जाए। जो भी दिक्कतें आ रही हैं उनको कुलपति के सामने रखा जाएगा।