फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   तापमान में आया बदलाव, यानी फिर बारिश के हालात

तापमान में आया बदलाव, यानी फिर बारिश के हालात

Fri, 06 Apr 2018 10:03 AM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 10:03 AM IST
विज्ञापन
तापमान में आया बदलाव, यानी फिर बारिश के हालात
फोटो- मौसम
विज्ञापन

मौसम में आया बदलाव, यानी फिर बारिश के हालात

- 6-8 अप्रैल को हो सकती है हल्की बूंदाबांदी
- बीते चार दिन में अधिकतम तापमान में 4.2 डिग्री की बढ़ोत्तरी
- इस बार मानसून सत्र में 1400 मिलीमीटर बारिश की भविष्यवाणी

अमर उजाला ब्यूरो
बरेली।
मौसम में एक बार फिर से बदलाव आ गया है। कुछ दिनों से अधिक तीव्रता वाली धूप देखने को मिल रही है, जिससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। बीते चार दिन में अधिकतम तापमान में 4.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने छह से आठ और 10 अप्रैल को दिन में बादल छाए रहने व हल्की बूंदाबांदी की भविष्यवाणी की है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से तापमान में बढ़ोत्तरी को देखते हुए इस बार मानसून सत्र में 1400 मिलीमीटर बारिश की संभावना जताई गई है। यह पिछले साल से 340 मिलीमीटर अधिक है।

एक अप्रैल को न्यूनतम तापमान 16.0 और अधिकतम 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था। इसके बाद से तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हुई। पांच अप्रैल को न्यूनतम तापमान 21.3 और अधिकतम 37.3 डिग्री सेल्सियस था। बीते चार दिन में न्यूनतम तापमान में 4.3 और अधिकतम तापमान में 4.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 8.3 डिग्री सेल्सियस अधिक था। पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तराखंड, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अचानक उमस बढ़ी। सुबह से दोपहर तक पुरवा और दोपहर बाद पछुआ हवाएं चलने से मौसम में नमी बढ़ रही है, जो मौसम के तेजी से बदलने का संकेत है। पंत नगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. एचएस कुशवाहा ने बताया कि छह अप्रैल से मौसम में बदलाव होगा। सुबह गर्मी और उमस बढ़ेगी। इसके बाद पूरे दिन बादल छाए रहेंगे। हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। ज्यादा बारिश के आसार नहीं हैं, लेकिन स्थानीय स्तर पर पर्यावरण प्रदूषण अधिक होने पर मौसम पूर्वानुमान प्रभावित हो सकता है। छह से आठ अप्रैल तक बादल छाए रहने से कभी सूरज छुपेगा तो कभी निकलेगा। दिन और रात के तापमान में भी गिरावट आएगी। हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। 10 अप्रैल को भी बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की गई है।
विज्ञापन


आगामी पांच दिन के मौसम का पूर्वानुमान (तापमान डिग्री सेल्सियस में)
तारीख न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान मौसम
छह अप्रैल 24 35 बादल छाए रहेंगे, बूंदाबांदी
सात अप्रैल 22 34 बादल छाए रहेंगे, बूंदाबांदी
आठ अप्रैल 22 34 बादल छाए रहेंगे, बूंदाबांदी
नौ अप्रैल 22 33 आसमान साफ
10 अप्रैल 20 32 बादल छाए रहेंगे, बूंदाबांदी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed