फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   नाम की ड्यूटी, एक दिन पहले ही कर ली छुट्टी

नाम की ड्यूटी, एक दिन पहले ही कर ली छुट्टी

Thu, 01 Mar 2018 10:04 AM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
नाम की ड्यूटी, एक दिन पहले ही कर ली छुट्टी
फोटो-
विज्ञापन

कर्मचारियों ने एक दिन पहले ही कर ली होली की छुट्टी
जो सुबह दफ्तर आए, वे भी लंच के बाद खिसक गए
दफ्तरों में खाली दिखाई दीं ज्यादातर कुर्सियां
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। होली की छुट्टी के एक दिन पहले ही ज्यादातर कर्मचारी दफ्तरों से गायब हो गए। बुधवार को दफ्तर तो खुले लेकिन वहां अवकाश जैसा ही माहौल रहा। जो अधिकारी और बाबू आए, वे भी लंच टाइम के बाद खिसक गए।

विकास भवन में तमाम विभागों के कार्यालयों में सुबह से ही माहौल सुस्त दिखाई। डीआरडीए, डीपीआरओ, समाज कल्याण विभाग, सहायक निबंधक, सीवीओ सहित अन्य दफ्तरों में कर्मचारियों की मौजूदगी काफी कम देखी गई। कहीं अधिकारी नदारद थे तो कहीं बाबू गायब दिखाई दिए। जो कर्मचारी आए भी, वे भी या तो गपशप में मशगूल रहे या फिर ड्यूटी टाइम में ही होली की खरीदारी करने मार्केट चले गए। बीएसए कार्यालय का भी यही हाल था। बीएसए चंदना राम इकबाल यादव इन दिनों अवकाश पर हैं। यहां भी होली की छुट्टी के एक दिन पहले ही कर्मचारी त्योहार की तैयारियों में मशगूल दिखाई दिए। कृषि विभाग के कार्यालय में दोपहर में होली शुरू हो गई। इसके बाद कर्मचारी घर जाने के लिए निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed