{"_id":"5a87afea4f1c1bb1208b9a12","slug":"71518841834-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिम्का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिम्का
Updated Sat, 17 Feb 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओरिगेमी आर्टिस्ट आयुष को मिला लिम्का बुक में स्थान
बरेली। शहर के एक युवा ने अपने टैलेंट के बल पर लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में स्थान हासिल किया है। बड़ी बमनपुरी निवासी आयुष गुप्ता आयताकार कागज को बिना काटे विशेष तरीके से मोड़कर अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू भाषा में अक्षर बनाने में माहिर हैं। नोटबंदी की तारीफ करते हुए उन्होंने अमान्य हो चुके पांच सौ और एक हजार रुपये के नोटों से अंग्रेजी में ‘थैंक्स टू पीएम नरेंद्र मोदी’ लिखा था। इस वीडियो के आधार पर उन्हें लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में नेशनल रिकार्ड दिया गया है। रिकार्ड का पत्र उन्हें 13 फरवरी को लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड की ओर से प्राप्त हुआ है। इसके अलावा वह कागज से विशेष हस्ताक्षर भी बनाने में माहिर हैं। इंजीनियरिंग कर चुके आयुष इस समय एक वेबसाइट चला रहे हैं, जो उत्तर प्रदेश के टैलेंट को प्रकाशित करता है।