फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पत्नी को पास कराने के लिए बन गया मुन्नाभाई

पत्नी को पास कराने के लिए बन गया मुन्नाभाई

Mon, 24 Jul 2017 01:34 AM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
पत्नी को पास कराने के लिए बन गया मुन्नाभाई
पत्नी को पास कराने के लिए बन गया मुन्नाभाई - फोटो : बरेली, अमर उजाला
बरेली।
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय की बैचलर ऑफ एलीमेंट्री एजूकेशन (बीएलएड) की प्रवेश परीक्षा में एक मुन्नाभाई पकड़ा गया जो पैसों के लिए नहीं, बल्कि अपनी बीवी को प्रवेश परीक्षा में अच्छी मेरिट से पास कराने के लिए यह सब कर बैठा।
बरेली कॉलेज के एक सेंटर पर कॉपी जमा करते वक्त रोल नंबर से सारी पोल खुल गई। उसने अपना रोल नंबर काटकर अपनी पत्नी का रोल नंबर डाला था। व्यक्ति बिजनौर का रहने वाला है। कॉलेज की तरफ से यूएफएम के तहत कार्र्रवाई करते हुए रिपोर्ट विश्वविद्यालय को भेजी गई है। हालांकि, बारादरी थाने में भी मामला भेजा गया था, लेकिन बाद में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। सिर्फ यूएफएम के तहत कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन


रोल नंबर ओवरराइट होने से पकड़ा गया मामला
बिजनौर की आवास विकास कालोनी का रहने वाला अमरजीत कोचिंग पढ़ाता है। उसने और अपनी पत्नी अनीता का आवेदन फार्म बीएलएड की प्रवेश परीक्षा के लिए भरा। अमरजीत ने सोचा कि अच्छी मेरिट आएगी तो किसी राजकीय या अनुदानित कॉलेज में कम फीस पर दाखिला हो जाएगा। बरेली कॉलेज में दोनों का सेंटर पड़ा। अमरजीत का रोलनंबर 171956 था जो सेंटर डी में और पत्नी का रोल नंबर 176153 जो सेंटर बी में पड़ा। अमरजीत ने अपने रोल नंबर से परीक्षा दी, लेकिन ओएमआर शीट जमा करने से पहले रोल नंबर ओवरराइट करते हुए पत्नी का रोल नंबर डाल दिया। शब्दों में रोल नंबर को कुछ बदला पर आखिरी के तीन अंकों को नहीं बदला। ओएमआर शीट जमा करते वक्त वह यहीं पकड़ा गया। पूछने पर पता चला कि दूसरा रोल नंबर उसकी पत्नी का है, जिसकी परीक्षा सेंटर बी में थी और वो अनुपस्थित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभ्यर्थी ने अपनी पत्नी का रोल नंबर अपनी कॉपी पर डालकर जमा की थी। मामला पकड़ा गया। बारादरी थाने में मामला भेजा गया था, लेकिन वहां मामला विधि संगत नहीं बताया गया। यूएफएम के तहत कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट विवि को भेज दी है। -डॉ. अजय शर्मा, प्राचार्य बरेली कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed