{"_id":"5963a1f04f1c1b39528b4a28","slug":"71499701744-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हज प्रशिक्षण कैंप की तिथि घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हज प्रशिक्षण कैंप की तिथि घोषित
Updated Tue, 11 Jul 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
इस बार हज यात्रा पर जाने वाले आजमीन के लिए टीकाकरण एवं हज प्रशिक्षण शिविर की तिथि घोषित कर दी गई है, जो 12 से 20 जुलाई तक जिले के विभिन्न इलाकों में अलग-अलग लगाया जाएगा।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जगमोहन ने बताया कि इन शिविरों में हज प्रशिक्षण के साथ ही टीकाकरण और मेडिकल प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा। इन सभी शिविरों का समय सुबह दस बजे से रहेगा। शेड्यूल के अनुसार जिले में लगने वाले इन सात शिविरों में पहला शिविर पुराना शहर के एवाने फरहत हाल में 12 जुलाई को लगाया जाएगा। दूसरा शिविर 13 जुलाई को इस्लामिया रोड स्थित खलील हायर सेकेंड्री स्कूल में लगेगा।
इसके अलाव फरीदपुर के मदरसा जहांगीरिया हुसैनिया मिर्धान में 15 जुलाई को, पुराना शहर में एजाज नगर गौटिया के एपी लॉन में 17 जुलाई को और सौदागरान स्थित मदरसा मंजरे इस्लाम में 18 जुलाई को लगाया जाएगा। इसी तरह बहेड़ी के मदरसा जामियां बशीरुल उलूम शेखूपुर में 19 जुलाई को और अंतिम शिविर बाकरगंज स्थित मदरसा जामिया नूरिया रजविया में 20 जुलाई को लगाया जाएगा।