{"_id":"594deba14f1c1b0c4d8b4787","slug":"71498278817-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"याद किए गए डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
याद किए गए डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी
Updated Sat, 24 Jun 2017 06:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
भाजपा के आदर्श डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष रवींद्र सिंह राठौर के आवास पर हुई बैठक में वक्ताओं ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पार्टी का प्रेरणास्रोत बताया।
जिलाध्यक्ष रवींद्र सिंह राठौर ने कहा कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन देश के लिए समर्पित था। वह 33 साल की अल्प आयु में कोलकाता विश्वविद्यालय के सबसे कम आयु के कुलपति बने। राष्ट्रीय परिषद के सदस्य महाराज सिंह ने कहा कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान के विरोध में देश की एकता अखंडता को सुरक्षित रखने के लिए अपने जीवन का बलिदान दे दिया। उनके परिश्रम से ही भाजपा जैसी पार्टी खड़ी हुई और आज वह राष्ट्र निर्माण के काम में लगी हुई है। बैठक में वीरेंद्र गंगवार वीरू, पवन शर्मा, वीरपाल गंगवार, पूरनलाल लोधी, आदेश प्रताप सिंह, दिगंगर पटेल, ज्योति मिश्रा, प्रदीप पुष्कर, अंकित शुक्ला आदि मौजूद थे।