फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   7 lacks Rs. cheated from retired person

रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर रिटायर्ड फौजी से सात लाख रुपये ठगे

Thu, 24 Dec 2020 12:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
7 lacks Rs. cheated from retired person
बरेली। रेलवे में टीटीई की नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगों ने सेवानिवृत्त फौजी से सात लाख रुपये ठग लिए। नौकरी न लगने पर फौजी ने अपनी रकम वापस मांगी तो ठगों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। एडीजी के आदेश पर थाना प्रेमनगर में महिला समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक आरोपी ने खुद को सुप्रीम कोर्ट का वकील और अभिनेता सलमान खान का रिश्तेदार तक बताया।
विज्ञापन

प्रेमनगर में नवाब ठेरा के पास रहने वाले प्रेमपाल ने बताया कि वर्ड इंटरनेट कैफे चलाने वाले मेगा ड्रीम निवासी गौरव गोयल से 14 मार्च को वह अपनी पेंशन के संबंध में बात कर रहे थे। इसी बीच मिनी बाईपास पर रहने वाले विजय जौहरी ने खुद को एक पार्टी का जिलाध्यक्ष बताते हुए रेलवे में टीटीई के पद पर उनकी नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया। विजय की पत्नी नलिनी की मौजूदगी में 15 लाख रुपये में नौकरी लगवाने की बात तय हुई। 16 मार्च को उन्होंने तीन लाख रुपये विजय को ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद विजय ने दिल्ली आने-जाने के लिए भी उनसे करीब सवा लाख रुपये लिए। नौ लाख रुपये उन्होंने विजय और उसकी पत्नी को चेक के जरिए दिए। नौकरी न लगने पर प्रेमपाल ने रकम वापस मांगी तो विजय और उसकी पत्नी जान से मारने की धमकी देने लगे। फिर जैसे-तैसे एक लाख रुपये लौटाए। तीन लाख रुपये के चेक भी दिए जो बाउंस हो गए। प्रेमपाल की शिकायत के बाद एडीजी के आदेश पर थाना प्रेमनगर में विजय, नलिनी और आर. खान समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप है कि नामजदों में से एक आर. खान ने ठगी के वक्त खुद को अभिनेता सलमान खान का रिश्तेदार और सुप्रीमकोर्ट का वकील बताया। इंस्पेक्टर अवनीश यादव ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed