फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   68% traders took profit, Rs 377 crore deposited

Bareilly News: 68% व्यापारियों ने उठाया लाभ, जमा हुए 377 करोड़

Thu, 03 Apr 2025 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
68% traders took profit, Rs 377 crore deposited
बरेली। गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) विभाग की एमनेस्टी योजना का लाभ 68 फीसदी व्यापारियों ने उठाया। मंडल के 7,691 व्यापारियों में से 5,219 ने एसपीएल टू फाॅर्म भरकर 377.55 करोड़ रुपये बकाया कर जमा कराया।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2017-18, 2018-19 और 2019-20 के दौरान जीएसटी विभाग की ओर से व्यापारियों को नोटिस भेजे गए थे। व्यापारी नोटिस का न तो जवाब दे रहे थे, न ही रकम जमा करा रहे थे। इसके बाद व्यापारियों को राहत देने के लिए एमनेस्टी योजना लाई गई। इसके तहत रकम जमा करने पर व्यापारियों को ब्याज व जुर्माने से राहत दी गई। योजना को समझने के बाद व्यापारियों ने इसका लाभ उठाया। अपर आयुक्त ग्रेड 1 दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि व्यापारियों, अधिवक्ताओं व सीए के सहयोग से मंडल के सभी जिलों में अच्छा संग्रह हुआ है।
विज्ञापन


जिला कुल प्रकरण प्राप्त आवेदन जमा धनराशि
बरेली 4,574 3,114 1,921.81
बदायूं 1,176 605 529.77
पीलीभीत 911 604 477.71
शाहजहांपुर 1,030 896 846.21
(नोट : जमा धनराशि लाख रुपये में। )
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed