UP: जहां बीते साल नौ महिलाओं की हत्या पुलिस के लिए बनी पहेली, वहां फिर मिला वृद्धा का शव, सामने आई ये बात
बरेली जिले के शीशगढ़ और उससे सटे इलाके में बीते साल सिलसिलेवार हुईं महिलाओं की हत्या अब तक पहेली बनी हुई हैं। इस बीच शीशगढ़ इलाके में फिर महिला का शव मिला। मामला आत्महत्या का निकला और पोस्टमॉर्टम में डूबकर मौत की पुष्टि हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के शीशगढ़ और इससे सटे इलाके में पिछले साल नौ महिलाओं की सिलसिलेवार हुई हत्या अब तक पहेली बनी हुई है। इस बीच शीशगढ़ इलाके की कुल्ली नदी में एक वृद्धा का शव मिला। पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। हालांकि मामला आत्महत्या का निकला और पोस्टमॉर्टम में डूबकर मौत की पुष्टि हुई।
शनिवार सुबह कुल्ली नदी में वृद्धा का शव मिलने पर भीड़ लग गई। मृतका की शिनाख्त भगवान देई (65 वर्ष) निवासी जाफरपुर के तौर पर हुई। परिजनों ने आत्महत्या की आशंका जताई। मौके पर फील्ड यूनिट ने भी जांच की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो डूबने से मौत का पता लगा। पता लगा कि घरेलू कलह से वृद्धा परेशान थीं।
भगवान देई के पति छदम्मी लाल की मौत हो चुकी थी। उनके नाती राजा ने बताया कि दादी उनके साथ रहती थीं। चार-पांच वर्षों से वह मानसिक रूप से परेशान थीं। बार-बार आत्महत्या करने की बात करती थीं। शुक्रवार शाम चार बजे भगवान देई राशन लेने की बात कहकर घर से निकली थीं। रात तक घर नहीं लौटने पर खोजबीन शुरू की। सुबह उनका शव नदी में पड़ा मिला।
बाहर रहते हैं दोनों बेटे
भगवान देई का बड़ा बेटा बब्लू ट्रक चालक है। छोटा बेटा बिजली उर्फ नन्हे किन्नर है दिल्ली में रहता है। उसने बड़े भाई के बेटे राजा को गोद ले लिया है। राजा गांव में दादी के साथ ही रहता है। ग्रामीणों के अनुसार महिला के दोनों बेटे आपस में झगड़ते रहते थे, इससे भगवान देई परेशान रहती थीं। एसपी देहात मुकेश मिश्रा ने बताया कि प्राथमिक जांच में आत्महत्या की बात सामने आई है।
शीशगढ़ और इससे सटे इलाके में पिछले साल सिलसिलेवार तरीके से नौ महिलाओं की हत्या हुई थी। इन घटनाओं में कई समानताएं थीं। इन सबके पीछे साइको किलर होने की आशंका भी जताई गई थी, हालांकि अफसरों ने उसे सही नहीं माना। इनमें से कुछ मामलों का खुलासा पुलिस कर चुकी है, लेकिन तीन मामले अब तक अनसुलझे हैं। अब महिला का शव मिला है। ग्रामीण तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.