फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   65 BJP workers resigned after being upset with the Mandal office-bearer.

Bareilly News: भाजपा के 65 कार्यकर्ताओं ने मंडल पदाधिकारी से खिन्न होकर दिया इस्तीफा

Sat, 19 Sep 2026 03:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 19 Sep 2026 03:11 AM IST
विज्ञापन
65 BJP workers resigned after being upset with the Mandal office-bearer.
भोजीपुरा। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा को झटका लगा है। भोजीपुरा मंडल के 65 पूर्व और कुछ वर्तमान पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष व मंडल अध्यक्ष को सामूहिक त्याग पत्र दिया है।
विज्ञापन

इस्तीफा देने वालों में बूथ अध्यक्ष, पूर्व बूथ अध्यक्ष और धौंराटांडा नगर पंचायत के सभासद शामिल हैं। सभासद रामराज और नामित सभासद रूप बसंत कश्यप ने बताया कि मंडल के एक पदाधिकारी के गलत कामों से पार्टी की छवि धूमिल हो रही थी। धौंराटांडा के भाजपा समर्थकों का उत्पीड़न भी किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने इसकी शिकायत जिला स्तर पर और जनप्रतिनिधियों से की थी। आरोप है कि उनकी बात नहीं सुनी जा रही है। समस्या के समाधान के बजाय आरोपी पदाधिकारी को संरक्षण मिल रहा है। सभासद रामराज ने बताया कि आरोपी को जिला स्तरीय पदाधिकारी बचा रहे हैं। वहीं, त्याग पत्र दिए जाने की जानकारी होने पर विपक्षी दल के नेताओं ने उनसे संपर्क साधने की तैयारी शुरू कर दी है। त्याग पत्र के संबंध में जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने बताया कि त्याग पत्र नहीं देखा है इसलिए जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed