फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   खुले फाटक से डेमू गुजरने के मामले में जांच के आदेश

खुले फाटक से डेमू गुजरने के मामले में जांच के आदेश

Tue, 02 Apr 2019 02:09 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 02 Apr 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
खुले फाटक से डेमू गुजरने के मामले में जांच के आदेश
बरेली। डीआरएम आफिस के सामने खुले रेलवे क्रॉसिंग पर डेमू गुजरने के मामले में डीआरएम ने जांच के आदेश दिए हैं। इस संबंध में मेकेनिकल अनुभाग के अधिकारियों से भी पूछताछ की गई है। सूत्रों का कहना है एक महीने पहले फाटक और ट्रैक का मेंटीनेंस हुआ है, इसके बाद फाल्ट कैसे आया।
विज्ञापन

एक महीने पहले डीआरएम आफिस के सामने रेलवे क्रॉसिंग सुबह आठ से शाम पांच बजे तक बंद रहा था। इस दौरान रेलवे फाटक की ओवरहॉलिंग और ट्रैक की मरम्मत हुई थी। अभी एक महीना भी नहीं बीता कि फाटक में मेकेनिकल फाल्ट आ गया। जानकारों का कहना है कि दिन का समय होता तो कई लोगों की जान जा सकती थी। हालांकि फाटक रात 11 बजे तक दुरुस्त कर लिया गया। फिलहाल, सूत्रों का कहना है कि डीआरएम ने इस मामले के जांच के आदेश दिए हैं। जल्द ही जांच टीम डीआरएम को रिपोर्ट देगी, इसके बाद संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई होना तय है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शनिवार शाम साढ़े छह बजे डेमू ट्रेन इज्जतनगर स्टेशन से रवाना हुई। अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी खराबी आने से स्टेशन का क्रॉसिंग सिस्टम पर बंद दिखा रहा था। उस समय चहल पहल भी थी। इसी दौरान जब धड़धड़ाती हुई डेमू ट्रेन क्रॉसिंग पर पहुंची तो यहां तैनात गेटमैन के होश उड़ गए। आननफानन में उसने शोर मचाकर लोगों को ट्रैक से हटाकर फाटक बंद करने की कोशिश की लेकिन तकनीकी खराबी की वजह से क्रासिंग बंद नहीं हो सका। इज्जतनगर रेल मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह का कहना है कि क्रासिंग तो दुरुस्त कर लिया गया था, आखिर कमी कहां है, कारण खोजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed