फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बरेली जोन में 2660 क्रिटकल मतदान केंद्रों पर रहेगी खास नजर

बरेली जोन में 2660 क्रिटिकल मतदान केंद्रों पर रहेगी खास नजर

Tue, 02 Apr 2019 02:10 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 02 Apr 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
बरेली जोन में 2660 क्रिटकल मतदान केंद्रों पर रहेगी खास नजर
बरेली। बरेली जोन में लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से कराने को पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। पहले विवादित या संवेदनशील हालात वाले मतदान केंद्रों पर खास निगरानी की जाएगी। यहां अलग से पैरामिलिट्री फोर्स तैनात रहेगी।
विज्ञापन

बरेली जोन में कुल 2660 क्रिटिकल मतदान केंद्र और 5209 मतदान स्थल (पोलिंग बूथ) हैं। इन सभी स्थानों पर पुलिस के साथ ही अंदरूनी हिस्से में पैरामिलिट्री तैनात रहेगी। बरेली जिले में इस श्रेणी के 202 मतदान केंद्र और 486 मतदान स्थल हैं। बदायूं में इनकी संख्या 315 और 510 है। शाहजहांपुर में 172 और 189 तो पीलीभीत में 314 और 514 हैं। मुरादाबाद में 342 क्रिटिकल मतदान केंद्र और 906 मतदान स्थल हैं। बिजनौर में संख्या 520 और 1069 है। रामपुर में 463 और 927, अमरोहा में 81 और 118 तथा संभल में 251 क्रिटिकल मतदान केंद्र और 490 क्रिटिकल मतदान स्थल हैं। एडीजी बरेली जोन अविनाश चंद्र ने सभी नौ जिलों के एसपी को संबंधित मतदान केंद्रों व मतदान स्थलों पर सुरक्षा बंदोबस्त चौकस रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed