{"_id":"5c9fcceebdec2213e54bae80","slug":"61553976558-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्वीरों में दिखी सुबह-ओ-शाम की खूबसूरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरों में दिखी सुबह-ओ-शाम की खूबसूरती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। फोटो विजन बरेली की ओर से शनिवार को आईएमए हाल में दो दिवसीय फोटोग्राफी प्रदर्शनी ‘दृष्टि 2019’ का आयोजन हुआ। प्रदर्शनी में फोटो विजन के 11 सदस्यों के छायाचित्र प्रदर्शित किए गए। ‘ग्लोरी ऑफ मॉर्निंग एंड ईवनिंग’ विषय पर आधारित प्रदर्शनी में लैंडस्केप, प्रकृति चित्र समेत मानवीय गतिविधियों को कैमरे की नजर से बेहद खूृबसूरत अंदाज में दर्शाया गया है।
फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन बीडीए की उपाध्यक्ष दिव्या मित्तल ने किया। उन्होंने फ ोटोग्राफी को अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम बताया। संचालनकर्ता डॉ. पंकज शर्मा ने बताया कि शनिवार को फोटो विजन की ओर से छात्रों के लिए प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। जिसके विजेता छात्रों को सम्मान से नवाजा गया। अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि तस्वीरों से भारत के विविध क्षेत्रों की खूबसूरती को संजोने का प्रयास किया गया है। यहां प्रेरणा वर्मा, विजय कुमार, विजन दास, अभिषेक द्विवेदी, डॉ. कामरान खान आदि मौजूद रहे।