{"_id":"5c78353cbdec225fe96d8230","slug":"61551381820-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालफाटक और अगरास रोड की मंजूरी के लिए शासन में पैरवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालफाटक और अगरास रोड की मंजूरी के लिए शासन में पैरवी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शासन ने आचार संहिता लगने से पहले कई सड़कों के निर्माण को मंजूरी दे दी है, लेकिन शहर की दो महत्वपूर्ण सड़क लालफाटक फोरलेन और नैनीताल-बरेली को जोड़ने वाली अगरास रोड का काम अब तक मंजूर नहीं हुआ है। इन सड़कों को स्वीकृति दिलाने के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने शासन में खास पैरवी शुरू की है। पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर राकेश राजवंशी ने इन दोनों ही मामलों को प्रमुख अभियंता कार्यालय में भी रखा है।
आचार संहिता लगने से पहले सड़कों के कामों को ताबड़तोड़ मंजूरी दी गई। जिले में भी सड़कों के कई कामों को मंजूरी मिली है। इसमें फरीदपुर भुता से मिर्जापुर तक, बरेली-बदायूं- मार्ग से रौंधी मुस्तकिल तक, इटौआ सुखदेवपुर, रूरिया मोड़ से दीपपुर तिराहा होते हुए गोपालपुर कपूरपुर तक, फरीदपुर बीसलपुर मार्ग से बढरा कासिमपुर, पचौमी से सैदापुर, शाहपुर से सलेमपुर, जुबैदा, जुबैदी से बिलासनगर भुता, भरौरा-आंवला-रामनगर, रामनगर टांडा, आंवला-बिसौली, देवचरा बल्लिया, अलीगंज सिरौली से नौगवां ब्रहम्नान सहित कई सड़कों के काम मंजूर हुए हैं। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के मुताबिक लालफाटक से बदायूं रोड तक करीब चार किलोमीटर तक रोड चौड़ीकरण का काम करीब 22 करोड़ रुपये से होना है। इसके अलावा नैनीताल और दिल्ली को जोड़ने वाले अगरास रोड का निर्माण भी होना है। इसका प्रस्ताव भी शासन में है। इस रोड का काम आचार संहिता लगने से पहले पास कराने की कोशिश की जा रही है। पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर राकेश राजवंशी ने बताया कि यह दोनों रोड आचार संहिता से पहले पास कराने की कोशिश की जा रही है।