फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   न्यूनतम पारा सामान्य से 2.0 डिग्री गिरा, अगले दो दिन फिर बारिश के आसार

न्यूनतम पारा सामान्य से 2.0 डिग्री गिरा, अगले दो दिन फिर बारिश के आसार

Thu, 14 Feb 2019 12:58 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 14 Feb 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
न्यूनतम पारा सामान्य से 2.0 डिग्री गिरा, अगले दो दिन फिर बारिश के आसार
बरेली। भूमध्य सागर से उठा पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर के रास्ते एक बार फिर से पहाड़ से होते हुए मैदानी इलाकों में पहुंच गया है। इसके चलते जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी शुरू हो गई है। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश समेत देश के उत्तरी हिस्से में दोपहर बाद आसमान में बादल छाए रहे। न्यूनतम पारा भी सामान्य से 2.0 डिग्री नीचे लुढ़क गया। अगले दो दिन पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होते ही बुधवार दोपहर बाद हवा का रुख बदल गया। अब तक उत्तर-पश्चिम दिशा से हवा चल रही थी। अचानक हवा ने अपना रुख उत्तर- पूरब कर लिया। अपराह्न आसमान में बादल छा गए। दोपहर बाद सूर्यदेव बादलों की ओट में छिपे तो शाम तक दिखे ही नहीं। अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो सामान्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस कम था। न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस कम था। मौसम वैज्ञानिक डा. एचएस कुशवाहा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ भूमध्य सागर से चलकर जम्मू कश्मीर के रास्ते पहाड़ी क्षेत्र में प्रवेश कर गया है। अब इसका असर मैदानी इलाकों तक भी पहुंच चुका है। इसके चलते बुधवार दोपहर बाद से शुक्रवार तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। उत्तर-पूरब हवा चलेगी। कई बार हवा का रुख बदलेगा। इसके चलते बरेली समेत अधिकांश मैदानी इलाकों में आगामी दो दिन तक हल्की बारिश होगी। जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फ पड़ने लगी है। उत्तराखंड के पहाड़ों पर बृहस्पतिवार से बर्फबारी होगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी और सर्दी का प्रकोप बढ़ेगा। 16 फरवरी से आसमान खुलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed