{"_id":"5c5f3117bdec22737548b3db","slug":"61549742359-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली कॉलेज से 94 हजार विद्यार्थियों का डाटा ले गई क्राइम ब्रांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली कॉलेज से 94 हजार विद्यार्थियों का डाटा ले गई क्राइम ब्रांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बरेली कॉलेज में हुए लाखों के घोटाले में क्राइम ब्रांच ने शनिवार को कॉलेज से करीब 94 हजार विद्यार्थियों का डाटा कब्जे में ले लिया। कैशबुक तक टीम ले आई। माना जा रहा है कि कार्रवाई के दायरे में कई बड़े आ सकते हैं।
पिछले साल बरेली कॉलेज में स्टाफ पर निर्माण, एडमिशन समेत कई मामलों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। शिकायत मिलने पर कमिश्नर ने क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में एक जांच टीम गठित की थी। इस टीम ने विस्तृत जांच के बाद काफी हद तक आरोपों को सही पाया था। कमिश्नर को रिपोर्ट मिली तो उन्होंने मुकदमा कराने के निर्देश दिए। जांच समिति की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिसकी विवेचना क्राइम ब्रांच को सौंपी गई। इंस्पेक्टर सुरेंद्र कटियार इन दिनों विवेचना कर रहे हैं। शनिवार को उनके नेतृत्व में टीम करीब तीन घंटे बरेली कॉलेज में रही। इस दौरान टीम ने सत्र 2016-17 में पढ़ने वाले 53 हजार और सत्र 2017-18 के 41 हजार छात्रों का डाटा अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान कैशबुक, बाउचर व अन्य रिकॉर्ड भी जब्त किए गए। टीम ने स्टाफ के कुछ लोगों से पूछताछ भी की। इस दौरान कर्मचारियों की धड़कनें बढ़ी रहीं। एसपी क्राइम रमेश भारतीय ने बताया कि कई गंभीर आरोप हैं। सारे साक्ष्य जुटाकर ही आगे कार्रवाई की जाएगी।