फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   कर्मचारी और नियोक्ताओं की जरूरतें पूरी करेगा नया ईपीएफ कार्यालय

कर्मचारी और नियोक्ताओं की जरूरतें पूरी करेगा नया ईपीएफ कार्यालय

Sun, 03 Feb 2019 01:58 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: Priyesh Mishra Updated Sun, 03 Feb 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
कर्मचारी और नियोक्ताओं की जरूरतें पूरी करेगा नया ईपीएफ कार्यालय
फाइल फोटो
केंद्रीय बजट में इस बार कर्मचारी और नियोक्ताओं पर खास ध्यान रखा गया है। साथ ही असंगठित मजदूरों और किसानों को नियमित पेंशन लाभ दिया जाएगा। 40 करोड़ असंगठित मजदूरों को मेगा पेंशन में शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर सिविल लाइंस स्थित ईपीएफ कार्यालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने किया। उन्होंने कहा कि औद्योगिक वातावरण बनाने के लिए पिछले वर्ष नियोक्ताओं को 12 प्रतिशत अंशदान केंद्र सरकार ने देना शुरू किया था।
विज्ञापन


इसमें बरेली क्षेत्रीय कार्यालय से 48,398 कर्मी सिर्फ जनवरी माह मेंकरीब सवा दो करोड़ रुपये का लाभ ले चुके हैं। जबकि 14.90 करोड़ रुपये से ज्यादा का लाभ नियोक्ताओं को मिला है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार गरीब, मजदूर, कर्मचारी, किसान और व्यवसायियों के साथ है, इसका प्रमाण बजट है। असंगठित क्षेत्र में कामगारों को पेंशन योजना देने का वादा किया था, जो कि बजट में घोषित कर दिया। देश भर में 40 करोड़ श्रमिकों को इसके दायरे में लाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय आयुक्त एम. शारिक ने बताया कि नया भवन ईको फ्रेंडली और आधुनिक सुविधाओं से लेस हैं। इससे बरेली और मुरादाबाद मंडल के आठ जनपदों के नियोक्ता और कर्मचारी सीधे लाभान्वित होंगे। सांसद धर्मेंद्र कश्यप, नगर विधायक डॉ. अरुण, अपर आयुक्त गौतम दीक्षित, रमेश जैन, सलाहकार हेमंत जैन और प्रमुख उद्यमी आदि मौजूद रहे। प्रधानमंत्री प्रोत्साहन योजना में चयनित नियोक्ताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed