फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   राम मंदिर निर्माण पूरे देश की आस्था का विषय- डॉ राम विलास वेदांती

राम मंदिर निर्माण पूरे देश की आस्था का विषय- डॉ राम विलास वेदांती

Mon, 31 Dec 2018 05:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 05:39 PM IST
विज्ञापन
राम मंदिर निर्माण पूरे देश की आस्था का विषय- डॉ राम विलास वेदांती

विज्ञापन

‘राम मंदिर निर्माण पूरे देश की आस्था का विषय’

मोहम्मदी (लखीमपुर खीरी)। रामजन्म भूमि न्यास के कार्यकारी अध्यक्ष और भाजपा के पूर्व सांसद डॉ. रामविलास वेदांती सोमवार को जिले में पहुंचे। मोहम्मदी क्षेत्र में स्थित बाबा टेढ़ेनाथ मंदिर में पूजन अर्चन किया। उन्होंने कहा कि जहां रामलला विराजमान हैं, वहां 2019 चुनाव से पूर्व मंदिर निर्माण प्रारंभ हो जाएगा। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पूरे देश की आस्था का विषय है।

बाबा टेढ़ेनाथ धाम में पूजन अर्चन करने के बाद व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष अतुल रस्तोगी के आवास पर कुछ देर के लिए रुके। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब भी दिए। डॉ. वेदांती ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने सबका साथ सबका विकास का जो नारा दिया है इसी आधार पर राष्ट्रीय एकता के लिए सभी की सहमति से सद्भाव पूर्ण रूप से भगवान श्रीराम के मंदिर का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत में बाबर के नाम पर कोई भी मस्जिद नहीं बननी चाहिए। उन्होंने कहा कि राम मंदिर आस्था का विषय है। राष्ट्रीय एकता के लिए आपसी सद्भावना से मंदिर का निर्माण होगा। जिसके लिए शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने फार्मूला दिया है कि जहां रामलला विराजमान है वहां मंदिर का निर्माण हो और लखनऊ में मस्जिद का निर्माण हो लेकिन बाबर के नाम पर नहीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव से पूर्व इसी फार्मूले के तहत मंदिर निर्माण प्रारंभ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में मोदी पुन: देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 70 सालों तक लोगों को जाति और धर्म के आधार पर आप स में लड़ाया है। मोदी ने 4 साल में ही जाति पात छुआछूत जैसे भेदभाव से ऊपर उठकर कार्य किशया है। पहली बार सऊदी अरब में सबसे बड़ी मस्जिद के पास मंदिर का निर्माण कराया गया है। विदेशों में भी भारत माता की जय के नारे लग रहे हैं। उन्होंने सभी लोगों से वर्ष 2019 में एक बार पुन: मोदी सरकार बनाने के लिए दृढ़ निश्चय करने की अपील की। इसके बाद डॉ वेदांती ने नगर में निर्माणाधीन हनुमान मंदिर का निरीक्षण किया और हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 1 दिन का समय देने का वादा भी किया। इस दौरान उनके साथ डॉ विजय पाठक, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा कन्हैया, अतुल रस्तोगी, जगदीश चंद्र गुप्ता, गोपाल मोहन रस्तोगी, धीरेश भदौरिया, रवि शुक्ला, सुशील शुक्ला, देव रंजन मिश्रा, सुरेंद्र नाथ गुप्ता, निकुंज रस्तोगी, आशीष शुक्ला सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed