{"_id":"5c0430b5bdec2241ca08f3aa","slug":"61543778485-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात के अंधेरे में घोड़ा बटालियन की सुरक्षा फेंसिंग काट गया कोई, सेना गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात के अंधेरे में घोड़ा बटालियन की सुरक्षा फेंसिंग काट गया कोई, सेना गंभीर
Updated Mon, 03 Dec 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सेना की सुरक्षा पर शुक्रवार रात एक और प्रश्नचिह्न खड़ा हो गया। 883 एटी बटालियन के नजदीक से गुजरने वाली सड़क से अवांछित तत्वों की घुसपैठ रोकने के लिए लगाई गई फेंसिंग के कुछ हिस्से को रात के अंधेरे में किसी ने काट दिया। सैन्य अधिकारियों ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और सेना की निगरानी टीम को और ज्यादा मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं।
883 एटी बटालियन रोड पर सुरक्षा घेरा मजबूत करने के लिए लोहे के तारों की फेंसिंग लगाने का काम कई दिनों से चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार रात बियाबानी कोठी से बरेली क्लब की ओर जाने वाले रास्ते में लगाई गई फेंसिंग किसी ने देर रात काट दी और यहां से चार एंगल भी उखाड़कर ले गया। हालांकि इस रोड पर स्ट्रीट लाइट लगी हैं लेकिन वे जलती नहीं। साथ ही काफी पेड़-पौधे होने से भी घुप अंधेरा रहता है। सेना की ओर से इस मामले में कोई शिकायत तो दर्ज नहीं कराई गई, लेकिन अपनी निगरानी टीम को मुस्तैद कर उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत करा दिया है। काटी गई फेंसिंग को भी दोबारा लगवा दिया गया है।
सौ मीटर दूर तैनात थी यूपी 100
बरेली क्लब रोड पर जहां सेना की फेंसिंग काटी गई, वहां से बमुश्किल सौ मीटर की दूरी पर बियावानी चौराहे पर रात में यूपी 100 की गाड़ी तैनात रहती है। यूपी 100 पर तैनात पुलिस वालों को इस घटना की भनक न लगने पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
घोड़ा बटालियन की तस्वीरें खींचने वालों पर सेना की नजरें टेढ़ी
घोड़ा बटालियन रोड पब्लिक की आवाजाही के लिए 24 घंटे खुली रहती है। इधर से गुजरने वाले कुछ लोग सेना की सुरक्षा से खिलवाड़ भी कर रहे हैं। इस सड़क से गुजरते हुए वे सैन्य गतिविधियों की तस्वीरें क्लिक करने से बाज नहीं आते। गेट पर सुरक्षा के लिए तैनात सैन्यकर्मियों की ऐसे लोगों से तकरीबन रोज ही झड़प होती है। सेना को आशंका है कि घोड़ों की ट्रेनिंग और एक्सरसाइज के साथ उनके रखरखाव के तरीके की तस्वीरें और वीडियो सार्वजनिक होने से वे गलत हाथों में भी पड़ सकते हैं। इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं।
मामला संज्ञान में है। लोग सैन्य गतिविधियों की तस्वीरें और वीडियो बना रहे हैं, जिनके सार्वजनिक होने की आशंका भी है। इस मामले में जल्द कोई एक्शन लिया जाएगा। सैन्य सुरक्षा से किसी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता है। - कर्नल पी अमित, एडम कमांडेंट, स्टेशन हेडक्वॉर्टर, यूबी एरिया