फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मिलने-मिलाने में समय गंवाया, समीक्षा का काम चलते-फिरते निपटाया

मिलने-मिलाने में समय गंवाया, समीक्षा का काम चलते-फिरते निपटाया

Mon, 12 Nov 2018 01:45 AM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
मिलने-मिलाने में समय गंवाया, समीक्षा का काम चलते-फिरते निपटाया
बरेली। नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना का सुबह साढ़े नौ बजे सर्किट हाउस पहुंचने का कार्यक्रम निर्धारित था। वहीं निगम के विकास कार्यों की समीक्षा होनी थी। मगर बरेली आकर वह पहले डॉ. अरुण कुमार और फिर उपसभापति अतुल कपूर के घर चले गए। इसके चलते समीक्षा बैठक ही नहीं हुई। स्वच्छता रैली के बाद इतना समय भी नहीं बचा कि बैठक हो पाती, लिहाजा नगर विकास मंत्री ने चलते-फिरते ही नगर आयुक्त राजेश श्रीवास्तव से विभिन्न प्रोजेक्ट की जानकारी लेकर समीक्षा निपटा दी।
विज्ञापन

मंत्री ने नगर आयुक्त से कान्हा पशु आश्रय गृह और अमृत योजना के तहत पार्कों के सौंदर्यीकरण की जानकारी ली। नगर आयुक्त ने बताया कि लगभग 95 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। सिर्फ कुत्तों के बंध्याकरण के लिए ऑपरेशन थिएटर बनना बाकी है। इस पर मंत्री ने उन्हें महीने भर में काम पूरा करके इसे शुरू कराने के निर्देश दिए। बाकरगंज में कूड़ा निस्तारण प्लांट की प्रगति भी पूछी तो नगर आयुक्त ने उसकी खूबियां गिनाते हुए इसी महीने शुरुआत कराने की बात कही। इसे अच्छा प्रोजेक्ट बताते हुए एक और प्लांट जल्दी तैयार कराने को कहा। स्मार्ट सिटी के कार्यों के बारे में पूछा तो नगर आयुक्त ने बताया कि 17 नवंबर को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग बुलाई गई है। इसके लिए कुछ प्रोजेक्ट भी तैयार किए गए हैं। इस दौरान मेयर उमेश गौतम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


पीओ डूडा को फटकार, मंत्री बोले- सस्पेंड हो जाओगे
बाकरगंज से हटाए गए लोगों को अब तक आवास न मिलने की जानकारी मिलने पर नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना नाराज हो गए। उन्होंने पीओ डूडा विनय कुमार को मंच पर बुला लिया और अब तक आवास न देने का कारण पूछा। वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सके तो मंत्री ने उन्हें डांट लगाई। कहा- काम सुधार लो, नहीं तो सस्पेंड हो जाओगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed