फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   एथलेटिक्स मीट में छाए मीरगंज और साउथ जोन के खिलाड़ी

एथलेटिक्स मीट में छाए मीरगंज और साउथ जोन के खिलाड़ी

Fri, 14 Sep 2018 11:59 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Fri, 14 Sep 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
एथलेटिक्स मीट में छाए मीरगंज और साउथ जोन के खिलाड़ी
 केडीईएम इंटर कॉलेज की मेजबानी में डोरीलाल अग्रवाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिलास्तरीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन मीरगंज और साउथ जोन के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। मीरगंज के खिलाड़ियों ने 15 स्पर्धाओं में बाजी मारी तो साउथ जोन के खिलाड़ियों ने नौ स्पर्धाओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। शनिवार को प्रतियोगिता के समापन के बाद जिले की टीम चुनी जाएगी जो मंडलीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। शुक्रवार को दूसरे दिन खेलों का शुभारंभ डीआईओएस अचल कुमार मिश्रा ने किया। इस मौके पर केडीईएम के प्रधानाचार्य डॉ. हरीश कुमार स्वामी, डॉ. सुभाष चंद्र मौर्या, डॉ. अवनीश यादव, डॉ. महेंद्र गंगवार, शाहिद रजा, नईम अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन



इन खिलाड़ियों का रहा जलवा
सीनियर बालक
भाला क्षेपण में साउथ जोन के मोहम्मद शान, ऊंची कूद में आंवला के राजवीर, चक्र क्षेपण में साउथ जोन के तहसीन रजा, त्रिकूद में मीरगंज के शाहरुख, हैमर थ्रो में साउथ जोन के हसीन रजा और 400 मीटर दौड़ में साउथ जोन के प्रदीप गंगवार विजेता रहे।
विज्ञापन


सीनियर बालिका
हैमर थ्रो में मीरगंज की अनु पाठक, भाला क्षेपण में मीरगंज की आशी खान, ऊंची कूद में फरीदपुर की शिवानी, चक्र क्षेपण साउथ जोन की मनीषा मौर्या, त्रिकूद में मीरगंज की दीक्षा और 400 मीटर दौड़ में नॉर्थ जोन की नैना कपूर विजेता रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जूनियर बालक
भाला क्षेपण में साउथ जोन के आरिफ शाह, ऊंची कूद में मीरगंज के रियासत अली, चक्र क्षेपण में नॉर्थ जोन के मोहम्मद प्रथम, त्रिकूद में मीरगंज के आजम खां, हैमर थ्रो में नवाबगंज के मोहम्मद उमैर, 400 मीटर दौड़ में साउथ जोन के पियूष प्रजापति और 200 मीटर दौड़ में साउथ जोन के आसिफ अल्वी विजेता रहे।

जूनियर बालिका
लंबी कूद में नॉर्थ जोन की अंजलि सिंह, भाला फेंक में नॉर्थ जोन की श्रुति सक्सेना, ऊंची कूद में मीरगंज की प्रियंका देवी, त्रिकूद में नवाबगंज की रजनी गंगवार, 400 मीटर दौड़ में ईस्ट जोन की शिवानी यादव विजेता रहीं।

सब जूनियर बालक
चक्र क्षेपण में मीरगंज के आकाश, लंबी कूद में मीरगंज के मुजस्सिम, ऊंची कूद में मीरगंज के मोहम्मद आरिफ, चक्र क्षेपण में मीरगंज की निम्मी, 400 मीटर दौड़ में साउथ जोन के शहजिल हुसैन, 200 मीटर दौड़ में मीरगंज के मोहम्मद फुरकान विजेता रहे।


सब जूनियर बालिका
लंबी कूद में मीरगंज की पलक, ऊंची कूद में मीरगंज की नाजिया, हैमर थ्रो में मीरगंज की संदीप कौर और 400 मीटर दौड़ में नॉर्थ जोन की नीतू राजपूत पहले स्थान पर रहीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed