{"_id":"5b44f67f4f1c1bbf248b5adf","slug":"61531246207-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्गी हो रहे देवगुरू वृहस्पति, राशियों पर रहेगी कृपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्गी हो रहे देवगुरू वृहस्पति, राशियों पर रहेगी कृपा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
zodiac
- फोटो : zodiac
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुख, सौभाग्य, पद, प्रतिष्ठा, धन, सामाजिक सम्मान और वैवाहिक जीवन को सफल बनाने वाला ग्रह बृहस्पति आषाढ़ कृष्ण द्वादशी यानी मंगलवार से मार्गी हो गया है। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक मंगलवार रात 10:46 बजे वक्री चल रहे देवगुरु बृहस्पति मार्गी हो गए हैं। सभी राशियों के जातकों पर अब बृहस्पति का शुभ प्रभाव दिखाई देगा। ज्योतिषाचार्य पं. मुकेश मिश्र ने बताया कि इस साल नौ मार्च को बृहस्पति तुला राशि में वक्री हुए थे। 123 दिनों के वक्रत्व काल में उन्होंने सभी राशि के जातकों को प्रभावित किया, लेकिन अब बृहस्पति का शुभाशीष सभी राशियों के जातकों को मिलने वाला है। बृहस्पति धन, संतान, ज्ञान के कारक ग्रह माने गए हैं। जातक की जन्मकुंडली में शुभ स्थान पर हैं तो व्यक्ति को सुख समृद्धि मिलती है। बृहस्पति अब 11 अक्तूबर तक मार्गी रहेंगे।
किस राशि पर कैसा रहेगा प्रभाव
मेष - सप्तम स्थान में मार्गी होंगे। दांपत्य सुख, जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार, भाग्योदय होगा।
वृष - छठे भाव में मार्गी होंगे। समस्याएं सुलझेंगी, धनलाभ, कार्यों में प्रगति, स्वास्थ्य लाभ होगा।
मिथुन - पंचम स्थान में मार्गी होंगे। व्यापार का विस्तार, शेयर मार्केट, प्रॉपर्टी में निवेश से धन लाभ होगा।
कर्क - चतुर्थ स्थान में मार्गी होंगे। सुख, सौभाग्य, अटके काम पूरे होंगे। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी।
सिंह - तृतीय स्थान में मार्गी होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेगा, लेकिन कुछ मामले परेशान कर सकते हैं।
कन्या - द्वितीय स्थान में मार्गी होंगे। आर्थिक परेशानियों से निजात मिलेगी, आय के नए साधन प्राप्त होंगे।
तुला - प्रथम भाव में मार्गी होंगे। स्वास्थ्य लाभ, 11 अक्तूूबर तक किसी भी तरह के विवाद में न पड़ें।
वृश्चिक - पंचम स्थान में मार्गी होंगे। अचानक धन लाभ, व्यापार में लाभ, दान, धर्म में रुचि बढ़ेगी।
धनु - एकादश स्थान में मार्गी होंगे। आय में वृद्धि, पारिवारिक संबंधों में सुधार, विदेश यात्रा के योग बनेंगे।
मकर - दशम स्थान में मार्गी होंगे। वेतन वृद्धि या प्रमोशन, धनाभाव से निजात, आर्थिक सफलता मिलेगी।
कुंभ - नवम स्थान में मार्गी होंगे। कम मेहनत में अधिक सफलता, बिजनेस से बड़ा लाभ कमा सकते हैं।
मीन - अष्टम स्थान में मार्गी होंगे। परेशानियां दूर होंगी, मान-सम्मान मिलेगा, संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा।