{"_id":"5b43a7e44f1c1b08278b587f","slug":"61531160548-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से तीन दिन लगातार बारिश की भविष्यवाणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से तीन दिन लगातार बारिश की भविष्यवाणी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Tue, 10 Jul 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम की लुकाछिपी लगातार जारी है। सोमवार को आसमान में बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। दोपहर में उमस भरी गर्मी ने लोगों का पसीना नहीं सूखने दिया। आज से मौसम विभाग ने लगातार तीन दिन बारिश होने की भविष्यवाणी की है।
सोमवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दोनो ही वक्त के तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक थे। शाम को तेज हवा चलने से उमस और गर्मी से कुछ राहत मिली। लोग पूरे दिन बारिश होने का इंतजार करते रहे। मौसम विभाग ने 10 से 12 जुलाई तक तेज हवा के साथ बारिश होने की भविष्यवाणी की है। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. एचएस कुशवाहा ने बताया कि बीते सप्ताह की गर्मी से बादलों में बारिश का सिस्टम बन चुका है। मंगलवार से लगातार तीन दिन तक बारिश होगी। इसके बाद बादल खुल जाएंगे। फिर 13 से 15 जुलाई तक धूल भरी हवा चलेगी। आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्की या मध्यम बारिश होने की संभावना रहेगी।