फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   University stops semester result on not receiving practical marks

प्रैक्टिल अंक नहीं भेजे, सेमेस्टर का रिजल्ट रोका

Wed, 20 Jun 2018 12:42 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Wed, 20 Jun 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
University stops semester result on not receiving practical marks
कॉलेजों की लापरवाही के कारण इस बार भी एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय को रिजल्ट जारी करने में दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। बीएससी होम साइंस के प्रैक्टिकल के अंक न आने के कारण विश्वविद्यालय को पूरा रिजल्ट ही रोकना पड़ा। अन्य सेमेस्टर परीक्षाओं के भी प्रैक्टिकल अंक कॉलेजों ने नहीं भेजे। अब विश्वविद्यालय ने सभी कॉलेजों को नोटिस जारी किया है। अगर प्रैक्टिकल के अंक नहीं भेजे तो उन कॉलेजों के रिजल्ट रोक दिए जाएंगे। बाकी के रिजल्ट घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन

दरअसल मंगलवार को बीएससी होम साइंस का रिजल्ट घोषित होना था। रिजल्ट तैयार कर लिया गया था जब प्रैक्टिकल के अंक जोड़ने की बारी आई तो पता चला कि सिर्फ ग्यारह कॉलेजों ने ही अंक भेजे। बाकी किसी कॉलेज ने अंक ही नहीं भेजे। विश्वविद्यालय ने रिजल्ट रोक दिया। बीबीए, बीसीए, बीएएलएलबी, एलएलबी व अन्य सेमेस्टर परीक्षाओं में भी यही हाल मिला। प्रैक्टिकल के अंक को लेकर अब सभी कॉलेजों को नोटिस जारी किया गया है। कार्यवाहक परीक्षा नियंत्रक वीके मौर्या ने बताया कि बीएससी होम साइंस में काफी कॉलेजों ने प्रैक्टिकल के अंक नहीं भेजे। कॉलेजों को नोटिस जारी किया है। अगर अंक नहीं मिलते हैं तो इन कॉलेजों के रिजल्ट रोकते हुए बाकी का रिजल्ट जारी कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed