{"_id":"5f1c8d308ebc3e63d12893fb","slug":"6-death-from-corona-bareilly-news-bly41403772","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह और कोरोना संक्रमित की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह और कोरोना संक्रमित की मौत
विज्ञापन
बरेली। जिले में कोरोना संक्रमितों मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को छह और संक्रमितों की मौत हो गई। इसके साथ ही संक्रमितों की मौत का आंकड़ा बढ़कर 52 पर पहुंच गया है। आईवीआरआई, ट्रू-नेट, कारपोरेट लैब और एंटीजन किट से हुई जांच में 73 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
जिला अस्पताल में कृष्णानगर की एक बुजुर्ग महिला ट्रू-नेट से हुई जांच में संक्रमित मिलीं। कोविड अस्पताल भेजने की तैयारी के दौरान ही उनकी मौत हो गई। उधर, प्रेमनगर के 72 वर्षीय बुजुर्ग की कोविड एल-3 अस्पताल में और जेंद्रनगर के 70 वर्षीय की भी संक्रमण से मौत हो गई। उधर, माल गोदाम रोड के एक सेवानिवृत्त रेलकर्मी, पवन विहार निवासी पूर्व विधायक की भाभी और ग्रीन पार्क के एक अधिवक्ता के संक्रमित भाई की मौत दिल्ली के निजी अस्पतालों में हुई है। सभी संक्रमित गंभीर रोगों से ग्रसित थे।