{"_id":"67c9fc0dffb8a141f106b873","slug":"578-liquor-and-cannabis-shops-allotted-excise-department-gets-revenue-of-rs-136-crore-bareilly-news-c-4-lko1064-594040-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शराब और भांग की 578 दुकानें आवंटित, आबकारी को मिला 136 करोड़ का राजस्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शराब और भांग की 578 दुकानें आवंटित, आबकारी को मिला 136 करोड़ का राजस्व
विज्ञापन
बरेली। वित्तीय वर्ष 2025- 26 के लिए आबकारी विभाग ने बृहस्पतिवार को जिले में शराब और भांग की 578 दुकानों का आवंटन कर दिया है। चार दुकानों के लिए आवेदन न होने के कारण आवंटन नहीं हो सका। इससे विभाग को 136 करोड़ रुपये का राजस्व मिला है। इसके अलावा शराब की बिक्री से करीब 800 करोड़ रुपये के राजस्व का लक्ष्य रखा गया।
बृहस्पतिवार को संजय कम्युनिटी हॉल में प्रमुख सचिव सहकारिता व नोडल अधिकारी सौरभ बाबू की निगरानी में ई-लॉटरी के जरिए दुकानों को लाइसेंस दिए गए। इसमें 390 देसी शराब, 160 बीयर व विदेशी शराब की कंपोजिट शॉप, 16 माॅडल शॉप और छह भांग के ठेकों का लाइसेंस तय किया गया। इन दुकानों के लिए आबकारी विभाग को 7581 आवेदन मिले थे। अधिकारियों का कहना है कि लाइसेंस के आवेदन से करीब 40 करोड़ रुपये की आय हुई है। 96 करोड़ रुपये लाइसेंस शुल्क के रूप में मिलेंगे। जिला आबकारी अधिकारी हुकुम सिंह ने बताया कि सात मार्च को आवंटन पत्र जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद 12 मार्च तक लाइसेंस शुल्क व अन्य देयता आवंटी को जमा करनी होगी।मौके पर डीएम रविंद्र कुमार, एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी सिटी मानुष पारीक, उप आबकारी आयुक्त एसपी सिंह मौजूद रहे। ई-लॉटरी होने की वजह से करीब डेढ़ घंटा में आवंटन की प्रक्रिया भी पूरी हो गई।
नेताओं ने भी लिया शराब का ठेका
शराब की दुकान लेने के लिए लाॅटरी में कई राजनेता भी शामिल हुए। जहां भाजपा के कुछ नेता दुकान का ठेका दिलाने का आश्वासन देते हुए मिले। वहीं सपा और कांग्रेस के दो बड़े नेता देसी शराब का ठेका पाने में सफल भी रहे। संजय नगर में कांग्रेस के एक नेता और उद्यमी ने सबसे अधिक बिक्री वाली दुकान का ठेका लिया है। इसकी लाइसेंस फीस करीब साढ़े सात 7.79 करोड़ रुपये है। सपा नेता भी उमरसिया कैंट में देसी शराब का ठेका पाए हैं। विदेशी शराब बेचने में भी इसी तरह कई नेता अपना हाथ आजमाए हैं। अमर उजाला ब्यूरो