फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   57 minute late nitin gadkari areoplane

नितिन गडकरी का विमान 57 मिनट लेट पहुंचा

Wed, 05 Jan 2022 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
57 minute late nitin gadkari areoplane
बरेली। उत्तराखंड के खटीमा में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का विशेष विमान करीब 57 मिनट की देरी से बरेली एयरपोर्ट पर पहुंचा। इससे पहले एयरपोर्ट पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी उनकी अगवानी करने के लिए राजकीय विमान से पहुंच चुके थे। केंद्रीय मंत्री का स्वागत मुख्यमंत्री धामी समेत बरेली के भाजपा नेताओं ने किया।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विशेष विमान से दोपहर 12 बजे बरेली एयरपोर्ट पर पहुंचना था, लेकिन किन्हीं कारणों से दिल्ली से ही केंद्रीय मंत्री का विमान देरी से उड़ान भर सका, जो दोपहर 12:57 बजे बरेली एयरपोर्ट पहुंचा। हालांकि, इससे पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी राजकीय विमान से एयरपोर्ट पर पूर्वाह्न 11:40 बजे पहुंच गए थे। बरेली के भाजपा नेता तो 11:30 बजे ही एयरपोर्ट पहुंच गए थे। एयरपोर्ट परिसर में यात्रियों के अलावा अन्य किसी व्यक्ति के आवागमन पर प्रतिबंध रहा।
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर चेंजओवर के दौरान करीब 10 मिनट तक केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भाजपा नेताओं से बातचीत की। इसके बाद उत्तराखंड के राजकीय विमान से केंद्रीय मंत्री गडकरी और मुख्यमंत्री धामी खटीमा के लिए रवाना हो गए। वहां से वापसी में करीब 15 मिनट की देरी से दोपहर तीन बजे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एयरपोर्ट पहुंचे और विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed