{"_id":"6ab2db7de65bb0f827007e8f","slug":"56-crore-project-even-after-22-months-only-one-out-of-five-roads-is-complete-bareilly-news-c-4-bly1015-972603-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 56 करोड़ की परियोजना, 22 महीने बाद भी पांच में से एक ही सड़क पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 56 करोड़ की परियोजना, 22 महीने बाद भी पांच में से एक ही सड़क पूरी
Wed, 23 Sep 2026 01:18 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
बरेली। सीएम ग्रिड योजना फेज-1 के तहत शहर में चल रहे करीब 56 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की रफ्तार धीमी है। 22 महीने बाद भी पांच में से सिर्फ एक ही सड़क पूरी हो सकी है।
मंगलवार को हुई समीक्षा बैठक में महापौर उमेश गौतम ने इस लापरवाही पर नाराजगी जताई। तेजी लाकर 15 अक्तूबर तक काम पूरा करने के लिए कहा। ऐसा न करने पर ठेकेदार पर कार्य की कुल लागत का पांच फीसदी जुर्माना लगाने की चेतावनी दी। कहा कि जरूरत पड़ने पर इसे बढ़ाकर 10 फीसदी भी किया जा सकता है।
अधिकारियों ने बैठक में महापौर को बताया कि सीएम ग्रिड योजना फेज-1 का काम सात नवंबर 2024 को शुरू हुआ था। मई 2026 तक काम पूरा करने का लक्ष्य था। निर्धारित अवधि गुजरने के बावजूद पांच प्रमुख सड़कों में अब तक सिर्फ एक का काम पूरा हुआ है।
विज्ञापन
महापौर ने एकता नगर-स्टेडियम रोड को 30 सितंबर, बीडीए वीसी आवास की सड़क को पांच अक्तूबर, कुष्ठ आश्रम रोड को 10 अक्तूबर व डीडीपुरम बाजार की सड़क को 15 अक्तूबर तक पूरा करने के निर्देश दिए। ठेकेदार ने एकता नगर की सड़क का निर्माण 30 सितंबर तक पूरा करने का भरोसा दिया। इस मौके पर नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी, अधिशासी अभियंता राजीव कुमार राठी आदि मौजूद रहे।
बिखरी निर्माण सामग्री को व्यवस्थित करने के निर्देश
बैठक में सड़क पर पड़े केबल व अधूरी फिनिशिंग का मामला भी उठा। महापौर ने नाराजगी जताते हुए निर्माण सामग्री को व्यवस्थित तरीके से रखने को कहा। कहा कि काम के दौरान आम लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। निर्माण स्थलों की सफाई के लिए 100 श्रमिक लगाने के निर्देश भी दिए गए। कूड़ा फैलाने व निर्माण सामग्री अव्यवस्थित रखने पर जुर्माना लगाने को कहा।