{"_id":"5fbc08208ebc3e75047cf184","slug":"55-thousand-blown-from-doctor-s-account-by-changing-atm-card-bareilly-news-bly427754292","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदलकर डॉक्टर के खाते से उड़ाए 55 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम कार्ड बदलकर डॉक्टर के खाते से उड़ाए 55 हजार
विज्ञापन
डॉ. हरिप्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
भाई के एडमिशन के लिए निकालने थे रुपये, एसएसपी ने साइबर सेल को सौंपी जांच
विज्ञापन
बरेली। एक निजी डॉक्टर के खाते से 55 हजार की रकम ठग ने पार कर दी। निजी अस्पताल के डॉक्टर का कार्ड लेकर रकम निकालने के लिए एटीएम बूथ पर पहुंचे भाई को धोखा देकर साइबर ठग ने रकम उड़ा दी। ठग ने बातों में फंसाकर कार्ड बदल लिया था। एसएसपी ने शिकायत पर साइबर सेल को जांच का आदेश दिया है।
चंद्रगुप्त पुरम कॉलोनी निवासी डॉ. हरिप्रसाद मौर्य ने एसएसपी को पत्र देकर बताया कि उन्होंने भाई अमन मौर्य को एडमिशन के लिए रुपये निकालने को अपना कार्ड दिया था। भाई बीसलपुर तिराहे के पीएनबी एटीएम पर गए। वहां कार्ड लगाया तो गलत पिन का मेसेज आया। इस बीच वहां पहले से मौजूद एक शख्स ने दूसरे व्यक्ति को बैंक कै कैशियर बताकर कार्ड दिखाने को कहा। उस शख्स ने कार्ड लेकर चेक किया और फिर थोड़ी देर में पैसे निकालने की सलाह दी। थोड़ी देर बाद ही डॉक्टर के मोबाइल पर पहले तीस और फिर 25 हजार रुपये निकलने का मेसेज आया। इसके बाद उन्होंने एटीएम लॉक करा दिया।

एटीएम जेब में, खाते से निकले 14 हजार
बरेली। फतेहगंज पूर्वी के गांव टिसुआ निवासी धर्मवीर राठौर ने रिपोर्ट कराई है कि 21 नवंबर को उनके मोबाइल पर 14 हजार रुपये निकासी का मेसेज आया। रुपये एटीएम से निकलना बताया गया, जबकि एटीएम उनके पास ही था। धर्मवीर ने साइबर ठगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन