Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   55 litigants who reached the court of the Consolidation Department got the next date.

Bareilly News: चकबंदी विभाग के न्यायालय में पहुंचे 55 वादकारियों को मिली अगली तारीख

Sat, 08 Nov 2025 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
55 litigants who reached the court of the Consolidation Department got the next date.
फरीदपुर। सीओ चकबंदी के पेशकार रतन चौधरी पर रिश्वत लेने के मामले में कार्रवाई के बाद दूसरे दिन शुक्रवार को चकबंदी विभाग के न्यायालय में पहुंचे 55 वादकारियों को सुनवाई नहीं होने के कारण मायूस लौटना पड़ा। अब उन्हें हर बात की तरह अगली तारीख मिली है। वहीं, सीओ चकबंदी श्याम नारायण ने बताया कि जिस अलमारी में मुकदमों की फाइलें रखी हैं। उस अलमारी में एंटी करप्शन की टीम ताला लगाकर चाबी ले गई। इस कारण शुक्रवार को तारीख पर लगे मुकदमों की फाइलों पर कोई सुनवाई नहीं हुई। सारे मुकदमों में जनरल तारीख देनी पड़ी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सीओ न्यायालय में 55 मुकदमों की तारीख शुक्रवार को लगी थी। फाइलें न होने के चलते यहां सारणीयक के पद पर तैनात सुनील कुमार ने सभी 55 मुकदमों की जनरल तारीख 21 नवंबर निर्धारित की। फैजनगर गांव निवासी हरदीप गंगवार भी चकबंदी विभाग के कोर्ट पहुंचे, लेकिन अगली तारीख मिलने पर उन्होंने बताया कि फरीदपुर क्षेत्र के 17 गांव में चकबंदी प्रक्रिया में चल रही है। करीब पांच गांव में 10 वर्षों से अधिक हो गए है, लेकिन अभी तक चकबंदी प्रक्रिया समाप्त नहीं हुई। इससे वादकारी परेशान हैं। संवाद
विज्ञापन

पेशकार को कोर्ट में किया पेश
फरीदपुर थानाध्यक्ष राधेश्याम ने बताया कि चकबंदी के कोर्ट में करीब एक वर्ष से पेशकार के पद पर तैनात मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के रूपपुर टंडौला गांव निवासी रजत चौधरी ने फरीदपुर के पदारथपुर निवासी आदिल से रिश्वत स्वरूप 15 हजार रुपये लिए। इस आरोप में उन्हें शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इससे पूर्व उनके पास से टीम ने 6120 रुपये अन्य बरामद किए। उन रुपयों के बारे में वह कोई जानकारी नहीं दे सके। इसकी एंटी करप्शन टीम अभी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed