फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मोदी की रैली से लौटते बिशारतगंज के तीन युवकों की मौत

मोदी की रैली से लौटते बिशारतगंज के तीन युवकों की मौत

Sun, 12 May 2019 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
मोदी की रैली से लौटते बिशारतगंज के तीन युवकों की मौत
होशियारपुर/बिशारतगंज (बरेली)। बिशारतगंज क्षेत्र के कंधरपुर गांव निवासी दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की प्रधानमंत्री मोदी की रैली से लौटते वक्त पंजाब के फगवाड़ा रोड पर शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। तीनों कई साल से फगवाड़ा के विकास नगर मोहल्ले में रहकर छोले कुल्चे का काम करते थे।
विज्ञापन

फगवाड़ा पुलिस के अनुसार फगवाड़ा से तीनों लोग शुक्रवार को प्रधानमंत्री का भाषण सुनने होशियारपुर आए थे। रैली के बाद सगे भाई राहुल (25) और सोमपाल (19) पुत्र छत्रपाल और उनका चचेरा भाई रमाशंकर (22) पुत्र ननकूराम रात में एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में वह मनराईयां गांव के पास पीछे से आ रही बस की टक्कर से बाइक से गिर गए। इस दौरान वे सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने सोमपाल और राहुल को मृत घोषित कर दिया। रमाशंकर को जालंधर रेफर किया गया लेकिन रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। थाना मेहटियाना पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर अज्ञात बस ड्राइवर और ट्रक ड्राइवर आसिफ निवासी मथुरा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। बिशारतगंज प्रतिनिधि के मुताबिक तीनों के शव शनिवार देर रात गांव लाए जाएंगे। रविवार को इनकी अंत्येष्टि होगी। कंधरपुर में रहकर मजदूरी करने वाले छत्रपाल के दो ही बेटे थे। बेटी की वह शादी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed