फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   300 अवैध निर्माणों पर फैसला आज

300 अवैध निर्माणों पर फैसला आज

Sat, 04 May 2019 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
300 अवैध निर्माणों पर फैसला आज
बरेली। शहर में हाल ही में चिह्नित किए गए 300 अवैध व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई के बारे में बीडीए शनिवार को फैसला लेगा। बीडीए ने शनिवार को ही प्रेस कांफ्रेंस बुलाकर इसका खुलासा करेगा। माना जा रहा है कि बीडीए अवैध निर्माण करने वालों को नियमों के तहत जुर्माना देकर अपने नर्सिंग होम, बरातघर और दूसरे व्यवसायिक निर्माण को कंपाउंड कराने का विकल्प दे सकता है।
विज्ञापन

बीडीए उपाध्यक्ष दिव्या मित्तल ने चुनाव आचार संहिता लगने से पहले अपना कार्यभार ज्वाइन करते हुए केके अस्पताल रोड पर गुलमोहर पार्क कॉलोनी में 464.04 वर्ग मीटर की 942.30 वर्ग मीटर एरिया की बिल्डिंग ध्वस्त कराकर अपने तेवर दिखाए थे। बताया जाता है कि रसूख वाले डॉक्टर दंपति की यह अवैध बिल्डिंग बचाने के लिए भाजपा सरकार के कई दिग्गज मंत्रियों ने भी अफसरों को फोन कर दबाव बनाने की कोशिश की थी, लेकिन बीडीए वीसी ने नेताओं के दबाव को दरकिनार करते हुए बिल्डिंग पर उस समय अपने सामने जेसीबी चलवा दी थी। उसके बाद चुनाव आचार संहिता लग गई।
विज्ञापन

23 अप्रैल को मतदान खत्म होने के बाद बीडीए वीसी ने इंजीनियरों की टीम बनाकर पूरे शहर में अवैध व्यावसायिक भवनों का सर्वे कराया है। अंदरूनी सूत्रों की मानें तो सर्वे में बीडीए इंजीनियरों की टीम ने बड़ी संख्या में अवैध निर्माण ऐसे ही छोड़ दिए। उनको सर्वे में शामिल नहीं किया और खानापूरी के तौर पर रिपोर्ट सौंप दी। हालांकि बीडीए वीसी ने कहा कि अवैध निर्माण पर सर्वे लगातार चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed