फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   3427 बूथों पर मतदान कराने को आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

3427 बूथों पर मतदान कराने को आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Mon, 22 Apr 2019 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 02:01 AM IST
विज्ञापन
3427 बूथों पर मतदान कराने को आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
बरेली। 23 अप्रैल को मतदान के लिए जिले में 3427 बूथ और 1910 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। यहां मतदान कराने के लिए 22 अप्रैल को पोलिंग पार्टियां नरियावल मंडी टीपीनगर से सुबह आठ बजे से रवाना होना शुरू हो जाएंगी। प्रशासन की कोशिश है कि सभी पार्टियों की रवानगी दो बजे तक हो जाए। इन पोलिंग पार्टियों के लिए 681 बसों के इंतजाम कराए गए हैं। इन बसों से बूथों पर तैनात फोर्स भी जाएगा। मतदान के बाद ईवीएम और वीवीपैट परसाखेड़ा में विधानसभा वार बने स्ट्रांग रूम में जमा होंगे। पोलिंग के बाद वापस आने वाले वाहनों के लिए डीपीएस स्कूल के पास पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

प्रत्येक पोलिंग पार्टी में एक पीठासीन अधिकारी और तीन मतदान कर्मचारी शामिल हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी/ डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने चुनाव तैयारियों को लेकर प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में शांतिपूर्वक मतदान कराने के लिए 233 सेक्टर, 27 जोन और पांच सुपर जोन बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त सभी विधानसभा में सहायक रिटर्निंग आफीसर के साथ सीओ भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

मतदान केंद्रों पर लगा अर्द्घसैनिक बल व पीएसी अपने आवासीय स्थल से सीधे संबंधित थाने के माध्यम से बूथों पर जाएंगे। बाकी लोग पुलिस और पोलिंग पार्टियों के साथ जाएंगे। मतदान के पश्चात अर्द्घसैनिक बल, पीएसी और सिविल पुलिस व होमगार्ड पोलिंग पार्टी के वाहन से ईवीएम की सुरक्षा करते हुए आएंगे। इसके बाद उन्हें परसाखेड़ा स्ट्रांग रूम में जमा कराया जाना सुनिश्चित होगा। एसएसपी मुनिराज ने बताया कि कोई भी पुलिस कर्मी ईवीएम को अपने कब्जे में नहीं लेगा, लेकिन उस पर सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी होगी। कोई भी पुलिस कर्मी मतदान केंद्र के अंदर पीठासीन अधिकारी की अनुमति के बिना प्रवेश नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसों में बैठने को लेकर पुलिस और मतदान कर्मी आपस में न भिड़ें
पोलिंग बूथ पर जाने के लिए पुलिस और मतदान कर्मी बसों में सीट को लेकर आपस में न भिड़ें। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस बार सभी पोलिंग पार्टियों के लिए बसों के इंतजाम किए गए हैं। मतदान केंद्र पर लगा पुलिस बल मतदान केंद्र पर ही विश्राम करेगा। मतदान प्रारंभ होने से दो घंटा पहले बूथ पर ड्यूटी पर खड़ा हो जाएगा।

बूथों के पास वोटर से बात नहीं करेंगे पोलिंग एजेंट
बूथ के सौ मीटर के दायरे में मतदाता को किसी तरह से प्रभावित करने की कोशिश नहीं की जाएगी। बूथ पर प्रत्याशियों के अभिकर्ता वोट डालने आने वाले लोगों से बातचीत करने की भी कोशिश नहीं करेंगे। मतदान केंद्र पर ड्यूटी में लगे कर्मचारी के अतिरिक्त कोई मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करेगा। प्रत्याशियों का बस्ता बूथ से दो सौ मीटर दूर रहेगा।


चुनाव कर्मियों को हिदायत.. प्रत्याशी का खाना न खाएं
इलेक्शन ड्यूटी पर लगे कर्मचारी और पुलिस कर्मी मतदान के दिन किसी प्रत्याशी का दिया भोजन न ग्रहण करें, क्योंकि इससे विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है। लंच के लिए आयोग से भोजन भत्ता मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed