{"_id":"5c9553b1bdec223c992753a2","slug":"51553290161-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवा में उड़ा रंग-गुलाल, सतरंगी हुआ आसमां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवा में उड़ा रंग-गुलाल, सतरंगी हुआ आसमां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। होली गीतों पर थिरकते कदम, मस्ती में झूमने का दौर और पिचकारी देखते ही भागने की कोशिश करते लोग। गुरुवार की सुबह से दोपहर बाद तक शहर भर के तमाम इलाकों में यह नजारा आम रहा। रंगों का गुब्बारा फूटा तो फिर बचने के सभी प्रयास नाकाम रहे। घर से निकले लोग रंगों में सराबोर होकर लौटे। रंग में भंग पड़ने से रोकने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा।
बुधवार को होलिका दहन के बाद से ही रंग खेलने की शुरुआत हो गई थी। कोई गुलाल से तो कोई पिचकारी थामे रंगों से राहगीरों को भिगो रहा था। कॉलोनियों और मोहल्लों में डीजे पर होली गीत बजते रहे। होली के गीतों और रंगों संग उड़ते गुलाल से आसमान सतरंगी हो उठा। लोगों ने गिले शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाया। बच्चों और युवाओं ने टोलियां बनाकर हर किसी को खूब भिगोया। कालीबाड़ी, बमनपुरी, बड़ा बाजार, कोहाड़ापीर, चाहबाई, गुलाबनगर, सिविल लाइंस, डीडीपुरम, कुतुबखाना, बिहारीपुर ढाल, मॉडल टाउन, सुभाषनगर, सुरेश शर्मा नगर समेत अन्य इलाकों में खूब रंग खेला गया। कुछ जगहों पर रंग डालने को लेकर छिटपुट नोंकझोंक भी हुई।
‘अवतार’ हुए वायरल
रंगीन पलों को यादगार बनाने में सोशल मीडिया ने खासा साथ निभाया। रंगों में नहाए हुए लोगों ने अपने ‘नए अवतार’ की फोटो और सेल्फी को सोशल साइटों पर शेयर किया। हैप्पी होली के नाम से ग्रुप पेज भी बनाए गए थे, जिस पर उन्होंने अपनी होली से जुड़ी सभी अपडेट्स अपलोड की। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए भी यूजर्स ने रिश्तेदारों, दोस्तों, परिजनों ने होली खेली।
विज्ञापन
बहरूपिया बना शहर
होली पर कार्टून कैरेक्टर समेत हॉलीवुड और बॉलीवुड फिल्मों के प्रसिद्ध किरदारों के मुखौटे लगा रखे थे। चीटिंग पिचकारी ज्यादातर हाथों में दिखी, जिसमें न्यूज चैनल्स के माइक, डोरेमॉन, सुपरमैन, बैटमैन, टॉकिंग टॉम समेत अन्य कैरेक्टर्स की पिचकारी ने रंग बरसाए। अबकी बार मोटर चलित पिचकारियां लोगों को भिगोने के लिए खास तौर पर लोगों ने मंगा रखी थी।
फिर दिखा अपनापन
खुशमिजाजी से एक दूसरे को रंग लगाने के बाद शाम को सभी परिवार समेत होली मिलने पड़ोसियों और रिश्तेदारों के घर पहुंचे। जहां होली की गुझिया, चिप्स, पापड़, दही बड़े, मठरी आदि से उनका स्वागत हुआ। गले मिलकर होली की बधाई देकर शुभकामना दी और आशीर्वाद लिया। मंदिरों में भगवान के स्वरूपों को रंग लगाकर भी कइयों ने होली की शुरुआत की।