फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   एक बाहुबली दिग्गज ने जोड़े भाजपा से तार

एक बाहुबली दिग्गज ने जोड़े भाजपा से तार

Sat, 23 Feb 2019 01:23 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 23 Feb 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
एक बाहुबली दिग्गज ने जोड़े भाजपा से तार
बरेली। पड़ोसी जिले से कई लोकसभा चुनाव लड़ चुके एक बाहुबली दिग्गज ने अब भाजपा से अपने तार जोड़ लिए हैं। परंपरागत सीट सहयोगी दल के खाते में चले जाने से पहले से ही अपने दल से खफा चल रहे इन दिग्गज ने भाजपा के बड़े नेताओं से संपर्क साधा था। हाईकमान ने उनकी परंपरागत सीट पर तो टिकट देने से हाथ खड़े कर लिए। मगर, उनको बगल की दूसरी लोकसभा सीट पर टिकट का आश्वासन मिला है।
विज्ञापन

बाहुबली के नाम से विख्यात एक पार्टी के दिग्गज अपने दल में लंबे समय से उपेक्षा होने से खफा चल रहे हैं। विधानसभा चुनाव के बाद उन्होंने पार्टी के कार्यक्रमों से भी दूरी बना ली। अपने समय में उन दिग्गज की गिनती तेज तर्रार नेताओं में होती थी। अपनी परंपरागत लोकसभा सीट पर वह पिछली बार मोदी लहर में भाजपा प्रत्याशी के हाथों पराजित हो गए थे। इस बार उनको अपने दल से दोबारा टिकट मिलने की उम्मीद थी। मगर, अब उनकी परंपरागत सीट सहयोगी दल के खाते में चली गई है। उनको इसका आभास छह महीने पहले ही हो गया था। इसके चलते उन्होंने भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों में अपने राजनीतिक भविष्य के लिए संभावनाएं तलाशनी शुरू कर दी थीं। लगभग डेढ़ माह पहले अपने घर समर्थकों की बैठक बुलाकर उनको लोकसभा चुनाव हर हाल में लड़ने के संकेत दिए थे। बताया जाता है कि कांग्रेस उनको परंपरागत सीट पर भी लड़ाने को तैयार है, लेकिन उनका मन भाजपा से चुनाव लड़ने का है। परंपरागत सीट छोड़कर वह बदायूं लोकसभा सीट से टिकट के लिए प्रयासरत हैं। उनके दल के हाईकमान को जब इस बात की भनक लगी तो उनको चुनाव लड़ाने की जिम्मेदारी देकर डैमेज कंट्रोल करने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed