{"_id":"5c687002bdec2217fc33ecb3","slug":"51550348290-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हस्त शिल्पियों का स्तर बढ़ाएगी सरकार: संतोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हस्त शिल्पियों का स्तर बढ़ाएगी सरकार: संतोष
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सरकार हस्त शिल्पियों का स्तर बढ़ाने और नई तकनीक मुहैया कराने को संकल्पित है। इसके लिए विश्वकर्मा सम्मान योजना शुरू की गई है। यह कहते हुए केंद्रीय श्रम व रोजगार मंत्री ने नई योजना के तहत 193 लाभार्थियों को किट सौंपी। इस मौके पर दो मिनट का मौन रखकर पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
शनिवार दोपहर अर्बन हाट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिलेभर से चयनित दस्तकार और कारीगर बुलाए गए थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री ने लोहार, सुनार, बढ़ई, चर्मकार, दर्जी आदि क्षेत्रों से चयनित लाभार्थियों को किट सौंपी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार हर कारीगर को बेहतर और आधुनिक तकनीक मुहैया कराएगी। उन्हें प्रशिक्षित भी किया जा रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार और ओपीओडी योजना के तहत स्वीकृत ऋणों के चेक भी दिए गए। उपायुक्त (उद्योग) अनुज कुमार ने विभिन्न योजनाओं से संबंधित जानकारी दी। संचालन अजय कुमार यादव ने किया।