फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बिजली गिरने से दो भाइयों समेत तीन की मौत

बिजली गिरने से दो भाइयों समेत तीन की मौत

Fri, 15 Feb 2019 01:36 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 15 Feb 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
बिजली गिरने से दो भाइयों समेत तीन की मौत
बरेली। बारिश के दौरान गुरुवार को बिजली गिरने से दो भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। कई और जगहों पर भी बिजली गिरने से हादसे हुए।
विज्ञापन

भमोरा के गांव नगला निवासी वृंदावन का पुत्र नरेंद्र (12) अपने चचेरे भाई ओमकार (10) पुत्र रामपाल के साथ मटर के खेत की रखवाली कर रहा था। बारिश आने पर दोनों दोपहर एक बजे घर की ओर चल दिए। कुछ ही दूर चले थे कि अचानक दोनों पर बिजली गिर गई। प्रत्यक्षदर्शी मुर्गी फार्म चलाने वाले मुलायम सिंह ने बताया कि बिजली गिरते ही दोनों काफी दूर जाकर गिरे। बुरी तरह झुलसने से दोनों की मौत हो गई। प्रधान ने शवों को प्राइमरी स्कूल परिसर में रखवा दिया। दोनों भाई अशोक महान जूनियर हाईस्कूल सागरपुर में पढ़ते थे। नरेंद्र कक्षा पांच तो ओमकार कक्षा दो का छात्र था। पता चलने पर एसडीएम आंवला विशु राजा राजस्व टीम के साथ पहुंचे और शासन से मदद दिलाने का आश्वासन दिया। बाद में शव पोस्टमार्टम को भेज दिए गए।

दूसरी ओर रामगंगा के पास सेतु निगम के ब्रिज पर काम कर रहे मजदूर 22 वर्षीय रामसहाय की भी बिजली गिरने से मौत हो गई। रामसहाय बलरामपुर जिले के थाना महाराजगंज तराई के गांव कंडेला का रहने वाला था और भाई काशीराम व पिता के साथ चार साल से यहां काम कर रहा था। बारिश आने पर वह एक पेड़ के नीचे बैठा था कि अचानक बिजली गिर गई। भाई जीवित होने की उम्मीद में उसे जिला अस्पताल तक लाया, लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर सेतु निगम के जेई आरएस मीना भी पहुंचे। परिजनों ने पोस्टमार्टम से इंकार कर दिया। जेईका कहना है कि नियमानुसार मदद दी जाएगी। जिले में कई अन्य स्थानों पर भी बिजली गिरी। मीरगंज, सिरौली के साथ ही भमोरा के रुद्रपुर गांव में बिजली गिरने से पशु झुलस गए। बिजली गिरने से कई जगह झोपिड़यां जल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed