{"_id":"5c4b6ce2bdec22093e7bf98d","slug":"51548446946-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन के पार्टस खो जाने के बाद फौजी पर बनाया दूसरा फोन लेने का दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोन के पार्टस खो जाने के बाद फौजी पर बनाया दूसरा फोन लेने का दबाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्विस सेंटर पर बदले फोन के पार्ट, मेजर ने लिखाई रिपोर्ट
- मेजर का आरोप- मामला सुलझाने को डिस्काउंट पर दूसरा फोन लेने का बनाया दबाव
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। सर्विस सेंटर पर ठीक करने को दिए मेजर के मोबाइल को लौटाने में सर्विस सेंटर कर्मचारी आनाकानी करते रहे। उनका आरोप है कि काफी नोकझोंक के बाद मोबाइल वापस किया तो फोन के कई पार्ट बदल दिए गए थे। मेजर ने सर्विस सेंटर पर मोबाइल से पार्ट्स चोरी करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सैन्य अस्पताल में मेजर रैंक पर कार्यरत पुरी के. ने 22 सितंबर को सर्किट हाउस चौराहा स्थित सोनी सर्विस सेंटर पर अपना मोबाइल ठीक करने को दिया था। आरोप है कि सर्विस सेंटर पर मोबाइल की जानकारी लेने पर कर्मचारी बार-बार उन्हें दो-तीन दिन में आने की बात कहकर टाल देते थे। मोबाइल वापस करने की जिद की तो डिस्काउंट पर दूसरा मोबाइल लेने का दबाव बनाने लगे। काफी नोकझोंक के बाद तीन नवंबर को मोबाइल वापस किया। देखा तो उसके कई ओरिजनल पार्ट बदले जा चुके थे। साथ ही उनसे फोन ठीक करने के लिए करीब दो हजार रुपये भी लिए गए। इसके बावजूद सर्विस सेंटर संचालक ने यह गड़बड़ी की। मेजर की तहरीर पर सोनी सर्विस सेंटर के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।